Saiyaara Box Office: ‘कबीर सिंह’ को दुनियाभर में पछाड़कर ‘सैयारा’ बनी सबसे बड़ी रोमांटिक हिट, अगले निशाने पर प्रभास की ब्लॉकबस्टर

Saiyaara Box Office: सैयारा ने रिलीज के 14वें दिन वर्ल्डवाइड 413.75 करोड़ कमाकर ‘कबीर सिंह’ को पछाड़ दिया है. जानें इस रोमांटिक ब्लॉकबस्टर की रिकॉर्डतोड़ कमाई और आगे के टारगेट.

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ ने रिलीज के 14वें दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने 6 साल पुराने शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है. 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में अबतक 285.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन तक 278.75 करोड़, और 14वें दिन सुबह 10:20 बजे तक 6.50 करोड़ रुपये कमाए.

ऐसे में अब कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इस फिल्म का अगला निशाना कौनसी फिल्म है, आइए बताते हैं.

सैयारा ने ‘कबीर सिंह’ को पीछे छोड़ा

2019 में आई कबीर सिंह ने इंडिया में 278.8 करोड़ और वर्ल्डवाइड 377 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, सैयारा ने सिर्फ 12 दिन में 413.75 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा लिए. इस तरह सैयारा इंडिया में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है. साथ ही हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंची है.

अगला टारगेट प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’

सिर्फ 60 करोड़ के बजट में बनी सैयारा ने 7 गुना ज्यादा मुनाफा कमा लिया. इसके बाद अब ‘सैयारा’ का अगला टारगेट है प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’, जिसने हिंदी में 293.13 करोड़ कमाए थे. मौजूदा रफ्तार को देखकर लग रहा है कि ये रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है.

यह भी पढ़े: Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर गाड़े झंडे या औंधे मुंह गिरी, जानें हिट या फ्लॉप

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह की ‘बिग बॉस 19’ में हुई एंट्री? जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >