Saiyaara Box Office: ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करेगी अहान पांडे की फिल्म, इन 2 फिल्मों के टूट सकते हैं रिकॉर्ड

Saiyaara Box Office: यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर “सैय्यारा” बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आइये जानते हैं ये ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर पाएगी.

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी अपनी अपकमिंग म्यूजिकल फिल्म “सैय्यारा” के साथ रोमांटिक जॉनर में वापसी कर रहे हैं. यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित इस फिल्म में नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं पहले दिन मूवी किसका रिकॉर्ड तोड़ सकती है और कितनी कमाई कर सकती है.

सैय्यारा बॉक्स ऑफिस

एडवांस बुकिंग की मानें तो सैयारा फिलहाल दोहरे अंकों की ओपनिंग की ओर बढ़ रही है, यानी पहले दिन भारत में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है. प्री-सेल शुरू होने में 12 घंटे बाकी हैं और एडवांस बुकिंग पहले ही 2.6 करोड़ को पार कर चुकी है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ इसने 4.57 करोड़ की कमाई की. नए कलाकारों वाली एक रोमांटिक फिल्म के लिए ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं, खासकर तब जब एक महीने पहले आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने महज 11.50 करोड़ ही कमाए थे.

सैय्यारा को लेकर क्या बोले क्रिटिक्स

वरिष्ठ ट्रेड विश्लेषक अतुल मोहन ने हिंदूस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “निश्चित रूप से प्रमोशन तगड़ी है. ट्रेलर अच्छा था और टाइटल सॉन्ग ट्रेंडिंग में है, इसने दर्शकों को प्रभावित किया है. आगरा में कुछ शो हाउसफुल हैं, लेकिन अंधेरी के कुछ सिनेमाघरों ने एक भी टिकट नहीं बेचा है, लेकिन इतना कहने के बाद, मुझे उम्मीद है कि अब यह प्रचार सभी हिस्सों तक पहुंचेगा.” अगर फिल्म दो अंको में ओपनिंग करेगी, तो यह धड़क और कहो ना प्यार है के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. अब ऐसा होता है या नहीं ये तो रिलीज डे के दिन ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan Release Date: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- जनवरी में इसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >