Saiyaara: बॉबी देओल ने सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत रोया

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा हर दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रहा है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने भारत में 300 करोड़ और दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब बॉबी देओल मूवी के फैन बन गए.

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसे दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. अब बॉबी देओल मूवी के फैन हो गए. एनिमल एक्टर ने फिल्म की सफलता पर चर्चा की और बताया कि यह उनके लिए बेहद खास है.

अहान पांडे की तारीफ में क्या बोले बॉबी देओल

अहान पांडे के बचपन की यादें ताजा करते हुए, बॉबी देओल ने फरीदून शहरयार से कहा, “मुझे ‘सैयारा‘ बहुत पसंद आई. मैं बहुत खुश था, क्योंकि अहान मेरे सामने ही बड़ा हुआ. मुझे वो दिन याद हैं, जब वह छोटा था, स्पाइडर-मैन के कपड़े पहने, हमेशा पंचिंग बैग पर वार करता रहता था… वह बचपन से ही ऊर्जावान रहा है.”

अहान की फिल्म हिट होने से खुश हैं बॉबी

बॉबी देओल ने बताया कि अहान पांडे का डेब्यू उन्हें अपने बच्चे के डेब्यू जैसा लगा. उन्होंने आगे कहा, “अहान ने ‘सैयारा’ के रिलीज होने का लगभग आठ साल इंतजार किया. यह फिल्म उनके पास कैसे आई, यह भी एक अद्भुत कहानी है. मैं वाकई बहुत खुश था. ऐसा लगा जैसे मेरे अपने बच्चे की फिल्म रिलीज हो गई हो और यह इतनी बड़ी हिट हो गई. यह बहुत अच्छा लगा.”

सैयारा देखकर खूब रोए थे बॉबी देओल

एनिमल अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्म देखते हुए वह इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कहा, “मैं फिल्म देखते हुए बहुत रोया. यह एक बेहद भावुक कहानी है. मोहित सूरी (निर्देशक) ने बहुत अच्छा काम किया है. अहान और अनीत, दोनों को देखना बेहद दिलचस्प था. मोहित ने जिस तरह से स्टोरी बुनी, कहानी गढ़ी, संगीत… सब कुछ एकदम सही था और ऐसा बहुत कम होता है.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >