Saiyaara: अमीषा पटेल ने सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते रहें

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों काफी पसंद कर रहे हैं. इसने 4 दिनों के भीतर ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब अमीषा पटेल ने मूवी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर “सैयारा” बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इसने 4 दिनों के भीतर ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की सफलता की तुलना 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कहो ना… प्यार है” से की जा रही है, जिसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने करियर की शुरुआत की थी. अब, अमीषा पटेल ने आखिरकार “सैयारा” की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बात की. साथ ही “कहो ना… प्यार है” से कंपेयर किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है.

सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी

अमीषा पटेल ने “सैयारा” की तारीफ करने के लिए एक्स का सहारा लिया. उन्होंने कहा, “सैयारा की जोड़ी अहान और अनीत को ढेर सारी शुभकामनाएं!! आप आगे भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते रहें!! “कहो ना प्यार है” हमेशा चमकती रहे. आप दोनों का फिल्मों में आपका स्वागत है.”

कहो ना प्यार है से सैयारा की तुलना किए जाने पर क्या बोली अमीषा पटेल

इस बीच, अमीषा को पैपराजी ने बीते दिनों स्पॉट किया. जहां उनसे सैयारा की तुलना कहो न प्यार है से किए जाने पर पूछा गया. इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “सबसे पहले, मैं इन दोनों नए कलाकारों को, जिन्होंने डेब्यू किया है, शुभकामनाएं देना चाहती हूं. मुझे उम्मीद है कि वे बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाएंगे, लेकिन सच कहूं तो, मैंने फिल्म नहीं देखी है, न ही मेरे किसी दोस्त ने. इसलिए फिल्म पर कमेंट करना गलत होगा, लेकिन हां, मैं भी यह तुलना देख रही हूं.”

कहो न प्यार है से सेंसेशन बन गए थे अमीषा और ऋतिक

उन्होंने आगे कहा, “मैं बस इतना कह सकती हूं कि जब ऋतिक और मैंने डेब्यू किया था, तो हम रातोंरात ‘ओजी इंटरनेशनल क्रश’ बन गए थे और सेंसेशन बन गए थे. उस समय हमारी कोई तुलना नहीं थी और अब, 25 साल बाद, अगर किसी डेब्यू लव स्टोरी की तुलना आखिरकार कहो ना… प्यार है से की जा रही है, तो यह दर्शाता है कि हमारी फिल्म किस तरह का बेंचमार्क बन गई है. मैं बहुत आभारी हूं कि कहो ना प्यार है वह बेंचमार्क है, जिससे तुलना की जा रही है.”

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोले- डांस कॉम्पिटिशन में राही और अनु…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >