बेटे तैमूर संग ट्विनिंग करते दिखे सैफ अली खान, फैंस बोले- रॉकस्टार वाला स्टाइल है, VIRAL VIDEO

सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ मुंबई में आयोजित एक संगीत समारोह में नजर आए. दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर से यूजर्स तैमूर की क्यूटनेस पर अपना दिल हार गए.

Saif and Taimur Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की मूवी आदिपुरुष का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. इसमें वो रावण का किरदार निभाते दिखे थे. इस बीच एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते है. सैफ और उनके लाडले तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दोनों पैपराजी को पोज देते दिखे. तैमूर के क्यूट अंदाज पर फैंस अपना दिल हार गए.

ट्विनिंग करते दिखे सैफ- तैमूर

मुंबई में एक रॉक कॉन्सर्ट में सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर पहुंचे. इस दौरान सैफ और तैमूर ट्विनिंग करते दिखे. दोनों ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्लू डेमिन जींस में नजर आए. तैमूर ने सिर पर अपने रेड कलर का बैंड बांधा हुआ था. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दोनों पैपराजी को पोज दे रहे है.

यूजर्स के कमेंट

वीडियो में तैमूर अली खान क�� क्यूट एक्सप्रेशन देखकर यूजर्स फिदा हो गए. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये बहुत हैंडसम बच्चा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, रॉकस्टार वाला स्टाइल है. एक और यूजर ने लिखा, जैसा बाप वैसा बेटा. एक यूजर ने लिखा, तैमूर के गाल देखो. वीडियो पर यूजर्स रेड हार्ट इमोजी भी बना रहे है.

Also Read: अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका संग पार्टी करते दिखे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम,तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल
लंदन में हैं करीना 

इन दिनों करीना कपूर खान लंदन में अपनी फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स की शूटिंग कर रही है. तो दूसरी तरफ सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ टाइम बिता रहे है. पिछले महीने सैफ और तैमूर मालदीव गए थे. इस वेकेशन की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर आई थी, जिसमें दोनों साथ में मस्ती और चिल करते दिखे थे.

सैफ की आने वाली फिल्म

फिल्मों की बात करें तो सैफ अली खान पिछली बार ऋतिक रोशन के साथ व्रिकम वेधा में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. सैफ की आने वाली फिल्म आदिपुरुष है. ओम राउत की इस मूवी में वो रावण की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. ये फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >