Saif Ali Khan House: 10 एकड़ में फैला सैफ अली खान का पटौदी पैलेस किसी ताजमल से नहीं है कम, देखें PHOTOS

Saif Ali Khan House: सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं. एक्टर पर बुधवार को देर रात एक चोर ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए थे. अभिनेता पर यह हुम्ला उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुआ था. उनका दूसरा घर में है, जिसका नाम पटौदी पैलेस है. आइए इस महल की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं.

Saif Ali Khan House: बॉलीवुड के ‘नवाब’ कहे जाने वाले सैफ अली खान पर बुधवार को देर रात एक चोर ने बांद्रा स्तिथ अपार्टमेंट में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए और उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा था. अब एक्टर की सर्जरी पूरी हो गई है और वह खतरे से बाहर हैं. मुंबई पुलिस भी इस पुरे मामले की जांच कर रही है. सैफ अली खान के पास मुंबई वाले आलीशान अपार्टमेंट के अलावा हरयाणा में 800 करोड़ रूपए की कीमत का पटौदी पैलेस भी है, जो 10 एकड़ तक फैला हुआ है. यह पैलेस देखने में ताजमहल से बिलकुल कम नहीं नजर आता है. ऐसे में आइए इस पैलेस के अंदर की कुछ तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं.

Saif ali khan pataudi palace

सैफ अली खान का पटौदी पैलेस, इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है. 10 एकड़ में फैला यह पैलेस हरियाणा में स्तिथ है, जिसकी कीमत 800 करोड़ है.

Saif ali khan pataudi palace

सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान भी पटौदी पैलेस में रहा करते थे. इस पैलेस को बनाने की शुरुआत सन् 1900 में हुई थी और इसे डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार रॉबर्ट टोर रसेल और ऑस्ट्रेलिया वास्तुकार कार्ल मोल्ट्ज वॉन हेंज ने किया था.

Saif ali khan pataudi palace

पटौदी के नवाब के इस पैलेस में 10 या 20 नहीं, बल्कि 150 कमरे हैं, जिसमें 7 बेडरूम, 7 ड्रेसिंग रूम और 7 बिलियर्ड रूम शामिल है. साथ ही ड्राइंग रूम और डाइनिंग रूम की सुंदरता भी देखने लायक है.

Saif ali khan pataudi palace

पटौदी पैलेस में तांडव, वीर जारा और एनिमल जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग भी की जा चुकी है.

Saif ali khan pataudi palace

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Net Worth: आलीशान घरों के मालिक हैं सैफ अली खान, गैराज में हैं महंगी कार, जानें बॉलीवुड के ‘नवाब’ की नेट वर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >