Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान का चल रहा है ऑपरेशन, जानें अब कैसी हैं उनकी तबीयत

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला किया है. इस घटना में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हमला हुआ तब अभिनेता की पत्नी करीना और दोनों बच्चे तैमूर और जेह घर में ही थे. अब करीना की टीम ने पूरे मामले पर अपडेट शेयर किया है.

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को कथित तौर पर उनके मुंबई स्थित घर पर एक अज्ञात घुसपैठिये ने चाकू मार दिया. अभिनेता को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया. कथित तौर पर, मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और फिलहाल जांच जारी है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेल भी घर पर ही थे. अब एक्ट्रेस की टीम ने सैफ के हेल्थ अपडेट पर बयान जारी किया है.

अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत

करीना कपूर की टीम की ओर से जारी एक बयान में इस घटना को संबोधित करते हुए कहा, “सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में चोरी का प्रयास किया गया था. सैफ के बांह में चोट लगी है, जिसके लिए वह अस्पताल में हैं और ऑपरेशन से गुजर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं. हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं, क्योंकि पुलिस पहले से ही अपनी जांच कर रही है. आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद. टीम करीना कपूर खान.”

सैफ अली खान को 6 बार मारी गई चाकू

चोरी के प्रयास के दौरान, सैफ अली खान को घुसपैठिए ने छह बार चाकू मारा था. एक वार खतरनाक ढंग से उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने सैफ की स्थिति पर डिटेल्स शेयर की थी. उन्होंने खुलासा किया कि रेस 3 अभिनेता की सर्जरी हुई और अब वह ठीक हो रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि चोरी के वक्त करीना कपूर खान घर पर मौजूद थीं या नहीं, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी की फोटोज पोस्ट की. दिसमें रिया कपूर, सोनम कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर थी.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Net Worth: आलीशान घरों के मालिक हैं सैफ अली खान, गैराज में हैं महंगी कार, जानें बॉलीवुड के ‘नवाब’ की नेट वर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >