Saif Ali Khan: सिक्योरिटी गार्ड को गहरी नींद में देख सैफ के घर घुसा चोर, मुंबई पुलिस ने सीन रिक्रिएट कर किया खुलासा

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के घर लौटने के बाद मुंबई पुलिस ने मंगलवार की देर रात को आरोपी शहजाद के साथ एक्टर पर हुए हमले वाली रात के सीन को रिक्रिएट किया, जिसमें कई चौकाने वाले खुलासे हुए. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के डिस्चार्ज होने के बाद मंगलवार की रात मुंबई पुलिस ने आरोपी शहजाद के साथ एक्टर के घर जाकर एक बार फिर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था, जिसके बाद पुलिस की तरफ से कई चौकाने वाले खुलासे किए गए. इस दौरान मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि आखिर 16 जनवरी की देर रात को हमलावर सैफ के घर कैसे घुसा था. आइए आपको भी बताते हैं उस रात क्या हुआ था.

गहरी नींद में थे सिक्योरिटी गार्ड

मुंबई पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी एक्टर की बिल्डिंग की दीवार फांदकर अंदर घुसा था, जब सिक्योरिटी गार्ड गहरी नींद में सो रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभिनेता सैफ अली खान जिस बिल्डिंग में रहते हैं, वहां के दोनों सुरक्षा गार्ड सो रहे थे, जब हमलावर बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा. जब उसने दोनों सुरक्षा गार्डों को गहरी नींद में सोता देखा तो आरोपी मेन गेट से बिल्डिंग में घुस गया, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. किसी तरह का शोर ना हो इसलिए आरोपी ने अपने जूते उतारकर रख लिए अपना फोन भी बंद कर दिया.” पुलिस ने आगे यह भी बताया कि उन्हें जांच के दौरान इस बात का पता चला कि बिल्डिंग के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था.

हमले के बाद जांच अधिकारी में बदलाव

पुलिस को अपनी जांच में यह भी पता चला कि दो सिक्योरिटी गार्ड्स में से एक गार्ड केबिन में और दूसरा गेट पर सो रहा था. इसके अलावा आरोपी को सैफ अली खान के घर के बाद अन्य जगहों पर भी ले जाया गया और क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया. सैफ अली खान पर हुए हमले वाले मामले को अब प्रारंभिक जांच अधिकारी पीआई सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंग्नुरकर संभल रहे हैं. मालूम हो कि सैफ 21 जनवरी को 5 दिन लीलावती अस्पताल में एडमिट रहने के बाद घर लौट आए हैं. बीते दिन एक्टर को पहले से बेहतर हालत में देख फैंस भी खुश हैं और अब उनके जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. डॉक्टर्स ने भी उन्हें 2-4 दिन के बेड रेस्ट की सलाह दी है.

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan: तो इसलिए हमलावर ने सैफ के पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >