Saif Ali Khan House: कैसा दिखता है सैफ अली खान का घर, जिसमें हुआ उनपर हमला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Saif Ali Khan House: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर 16 जनवरी 2025 को एक चोर घुस आया था. इस दौरान एक्टर और चोर में हाथापाई हुई. एक्टर को 6 जगह चोट लग गई है और उनका इलाज लीलालवती अस्पताल में किया जा रहा.

Saif Ali Khan House: सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. बुधवार की देर रात सैफ के घर चोर घुस गया था. दोनों के बीच हाथापई हुई और इसमें एक्टर घायल हो गए. उनपर चाकू से हमला किया गया और अब वह हॉस्पिटल में एडमिट है. उनका इलाज चल रही है और सैफ की टीम ने बताया कि उनकी सर्जरी हो रही है. पुलिस ने बताया कि हमले के वक्त घर पर करीना कपूर, जेह और तैमूर घर पर ही मौजूद थे. एक्टर मुंबई के बांद्रा में रहते हैं और उनका अपार्टमेंट बिल्डिंग सतगुरु शरण के 12वीं मंजिल पर है. सोशल मीडिया पर उनके अपार्टमेंट की तसवीरें और वीडियोज वायरल हो रही है. उनके अपार्टमेंट में पांच बेडरूम, एक जिम, एक म्यूजिक रूम और 6 बालकनी, छत और स्विमिंग पूल भी हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है. घटना के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर खान की टीम ने बयान जारी किया है. सैफ की टीम ने बताया कि घर में चोरी का प्रयास किया गया और सैफ अस्पताल में एडमिट है.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री हैरान, जूनियर NTR बोले- शॉक्ड और दुखी हूं

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >