Rishi Kapoor: ऋषि कपूर की मौत के बाद काम पर लौटने के खयाल से भी कांप जाती थीं नीतू कपूर, हर वक्त सताता था ये डर

Rishi Kapoor: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर की हालत काफी खराब हो गई थीं. वह अपने काम पर वापसी करने से भी कांप जाती थीं कि कहीं वह ट्रोल का शिकार न हो जाएं.

Rishi Kapoor: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स से अपना स्क्रीन डेब्यू किया है. शो की शुरुआत 18 अक्टूबर से हो चुकी है. इसी बीच वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर भी अपनी बेटी के सपोर्ट के लिए एक एपिसोड में नजर आईं. यहां उन्होंने और रिद्धिमा ने बताया कि कैसी ऋषि कपूर की मौत के बाद उनके परिवार का जीवन काफी मुश्किलों भरा हो गया था. नीतू कपूर ने यह भी बताया कि वह पति के निधन के बाद काम पर लौटने से भी घबरा रही थीं.

काम पर जाने से पहले कांपती थी नीतू कपूर

नीतू कपूर ने फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स के शो पर बेटी रिद्धिमा कपूर से बात करते हुए कहा, “पापा (ऋषि) के जाने के बाद…मैं तैयार नहीं थी. आप जानते हैं कि ट्रोल कैसे होते हैं. लेकिन आपने (रिद्धिमा और रणबीर) मुझे आगे बढ़ाया. मैंने एक शो किया, मैंने एड्स किए. मैं जाने से पहले कांपती थी.” एक्ट्रेस ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए ब्रेक लिया था. उन्होंने कहा, “इसलिए मैंने इस साल पीछे हट लिया है. अगर मैं घर पर रहती और कुछ नहीं करती, तो मैं पागल हो जाती. आज, मैं बहुत बेहतर महसूस करती हूं. मैं पिछले साल तक भी अच्छी नहीं थी.”

रिद्धिमा और रणबीर कपूर मां पर गर्व करते हैं

रिद्धिमा कपूर ने भी इसी एपिसोड में बताया कि वह और भाई रणबीर कपूर अपनी मां के हौसले पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम उबर पाए हैं. हम इसे दिखाते नहीं हैं, और हम इसके बारे में मुखर नहीं हैं. लेकिन अंदर से, हम अभी भी दर्द में हैं.” आगे उन्होंने कहा कि वह और रणबीर अपने पिता की मृत्यु के बाद फिर से काम करने के लिए उन पर गर्व करते हैं

नीतू कपूर ने ले लिया था ब्रेक

नीतू कपूर ने रिद्धिमा और रणवीर कपूर के जन्म के बाद फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी. उनकी आखरी फिल्म साल 1983 की जाने जान थी. फिर इसके कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस ने साल 2022 की फिल्म जुग जुग जियो से वापसी की. नीतू कपूर अब जल्द ही लेटर्स टू मिस्टर खन्ना में नजर आएंगी.

Also Read: कौन है विक्रम आहूजा, जिसके प्यार में पड़ी सोहेल खान की Ex वाइफ सीमा सजदेह, सलमान खान की भाभी इसे कर रही डेट

Also Read: 29 Years Of DDLJ: आखिर किस वजह से 1 बार नहीं, 4 बार शाहरुख खान ने कहा था फिल्म के लिए ना, बाद में बन गई हिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >