Rekha Birthday: 16 की उम्र में शुरू किया करियर, आज 71 की उम्र में भी हैं ‘बॉलीवुड की सदाबहार दिवा’, जानें एक्टिंग करियर से सिंदूर लगाने का रहस्य

Rekha Birthday: रेखा 71 की उम्र में भी बॉलीवुड की सदाबहार दिवा हैं. आज उनके जन्मदिन पर जानिए कैसे 16 की उम्र में शुरू हुआ उनका फिल्मी सफर और क्यों अब तक सिंगल हैं वे. साथ ही उनके सिंदूर रहस्य के बारे में भी विस्तार से बताते हैं.

Rekha Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिसने अपने दम पर वह मुकाम हासिल किया जो आज भी कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है. इन्हीं में से एक सदाबहार सुपरस्टार हैं- रेखा. उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है. इनकी खूबसूरती, अदाकारी और रहस्यमयी जिंदगी आज भी फैंस को हैरान कर देती है. आज यानी 10 अक्टूबर को रेखा अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम एक्ट्रेस के करियर और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारे में आपको बताएंगे.

रेखा का फिल्मी सफर- “साउथ से बॉलीवुड की सुपरस्टार तक”

Rekha debut movie sawan bhadon (1970)

रेखा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ में बतौर बाल कलाकार की थी. इसके बाद उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में ‘ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999’ से बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया, जहां उनके साथ मशहूर अभिनेता राजकुमार थे.

हालांकि, रेखा को पहचान तब मिली जब उन्होंने 1970 में हिंदी फिल्म ‘सावन भादों’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म सुपरहिट रही और इसी से रेखा की चमकती हुई फिल्मी यात्रा शुरू हुई.

रेखा की आइकॉनिक फिल्में

1970 से 1990 के बीच उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘खून भरी मांग’, ‘सुहाग’, ‘सिलसिला’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और सबसे आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ का नाम शामिल है.

उनकी अदाकारी के लिए उन्हें 1981 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

रेखा की निजी जिंदगी

रेखा की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है. साउथ स्टार शिवाजी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी रेखा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जोड़ा गया, जिनमें अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और विनोद मेहरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

हालांकि रेखा ने कभी इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की. साल 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद रेखा ने खुद को दुनिया से दूर कर लिया और आज तक सिंगल लाइफ जी रही हैं.

क्यों लगाती हैं रेखा सिंदूर?

Rekha sindoor mystery

रेखा अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में मांग में सिंदूर लगाए नजर आती हैं, जो हमेशा चर्चा का विषय रहा है. किताब ‘Rekha: The Untold Story’ के मुताबिक, एक बार राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह (1982) में पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने रेखा से पूछा था, “आप मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं?”

इसपर रेखा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना आम बात है. ये फैशन है, मुझे लगता है सिंदूर मुझ पर अच्छा लगता है.”

यह भी पढ़े: Friday OTT Release: वीकेंड का मजा अब होगा दोगुना, इस शुक्रवार धमाल मचाने आ रही हैं ये नई फिल्में और सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >