क्या सच में इस एक्ट्रेस संग एयरपोर्ट पर भिड़ गईं थी रवीना टंडन, सालों बाद बोलीं- उस समय कोई…

रवीना टंडन की मूवी घुड़चढ़ी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने करिश्मा कपूर संग अपनी पुरानी लड़ाई को लेकर बात की.

रवीना टंडन और करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दोनों ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाया है. रवीना और करिश्मा दोनों के चाहने वालों की लंबी लाइन है. हालांकि बताया जाता है कि उनके बीच रिश्ते अच्छे नहीं है. यहां तक की एक बार एयरपोर्ट पर रवीना और करिश्मा के बीच तीखी बहस हो गई थी. उस समय दोनों की लड़ाई की खबरों ने सबका ध्यान खींचा था. अब इसपर रवीना ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या करिश्मा कपूर संग रवीना टंडन की हुई थी लड़ाई

ऐसा कहा जाता है कि फिल्म आतिश के दौरान एयरपोर्ट पर रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच लड़ाई हो गई थी. इस पर अब सालों बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते बुए बात की. फिल्मफेयर संग एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा, वो कई कैटफाइट नहीं था. मैं इससे सहमत नहीं हूं. कभी कोई कैटफाइट नहीं हुआ. चर्चा हो सकती है कि आप ऐसा क्यों कर रही है, या ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ. ये सब हाइप था और जाहिर है कि मिर्च मसाला और सब कुछ है.

रवीना टंडन ने सालों बाद करिश्मा कपूर संग लड़ाई पर क्या कहा?

रवीना टंडन ने कहा, उस समय कोई सोशल मीडिया नहीं था और आप अपनी बातों को रख पाए. साथ ही आप इसपर सफाई दे नहीं पाते. गौरतलब है कि रवीना इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी घुड़चढ़ी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है. फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है और इसमें संजय दत्त भी है. 1 घंटा और 59 मिनट के इस मूवी में आपको पार्थ समथान, अरुणा ईरानी और खुशाली कुमार भी देखने मिल जाएंगे. हालांकि मूवी में अरुणा नेगेटिव रोल में दिखी है.

Also Read- Ghudchadi: संजय दत्त और रवीना टंडन की ‘घुड़चढ़ी’ ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें डेट

Also Read- Raveena Tandon: रोड रेज मामले में रवीना टंडन ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- अभी Dash Camera और CCTV लगवाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >