Raveena Tandon: रोड रेज मामले में रवीना टंडन ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- अभी Dash Camera और CCTV लगवाएं

रवीना टंडन ने बांद्रा में अपने खिलाफ हुए हमले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने भविष्य में ऐसी घटना से बचने के लिए एक प्लान बनाया है. इसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है.

इस हफ्ते के शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया. वीडियो रवीना के बंगले के बाहर शूट किया गया था और इसमें वो भीड़ से घिरी दिखी थीं. ऐसी अफवाहें थीं कि उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाई और रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर तीन लोगों को टक्कर मार दी. वीडियो में रवीना को उन आरोपों के खिलाफ अपना बचाव करते हुए देखा गया था. अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.


रोड रेज मामले में रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी
रवीना टंडन ने कार्टर रोड पर रिजवी कॉलेज के पास जो हुआ, उसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘अत्यधिक प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद. कहानी का मोरल क्या है? अभी डैशकैम और सीसीटीवी लगवाएं!.’ बता दें कि इस मामले में रवीना और उनके ड्राइवर को क्लीन चिट मिल गई है. 1 जून को इलाके के सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हो गया है कि रवीना की कार से किसी को चोट नहीं आई है.

Raveena Tandon की कार ने किसी को नहीं मारी टक्कर, एक्ट्रेस नहीं थी नशे में धुत, मुंबई पुलिस ने दिया अपडेट


रवीना टंडन इस फिल्म में आएंगी नजर
रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो डिज्नी+ हॉटस्टार वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ और ‘पटना शुक्ला’ में नजर आई थी. ‘पटना शुक्ला’ में उनके साथ सतीश कौशिक और मानव विज थे. अरबाज खान द्वारा निर्मित ये फिल्म है. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसमें एक बड़ी स्टारकास्ट काम कर रही है. फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल काम कर रहे हैं. मूवी इसा साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >