Raveena Tandon पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का लगा आरोप, भीड़ ने एक्ट्रेस को घेरा, रवीना बोलीं- प्लीज मुझे मत मारो

रवीना टंडन पर शनिवार देर रात मुंबई में तीन लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. एक्ट्रेस को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और सारा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन कुछ समय पहले अपनी फिल्म पटना शुक्ला को लेकर चर्चा में थी. मूवी में रवीना एक वकील के किरदार में दिखी थी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों और रील्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसनें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों के साथ मारपीट की है. चलिए आपको बताते हैं पूरी बात.


रवीना टंडन पर लगा बड़ा आरोप
रवीना टंडन को लेकर एक चौंकने वाली खबर आ रही है. एक्ट्रेस पर आरोप लगा है कि उनके ड्राइवर ने रोड रेज की घटना में परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. ये घटना शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा उपनगर में हुई. दावा किया गया कि उस समय एक्ट्रेस नशे के हालत में थी और उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को स्थानीय लोगों ने घेर रखा है. वीडियो में लोग उनपर काफी गुस्से में दिख रहे हैं. वो लोगों से वीडियो बनाने से मना करती दिखी. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक्ट्रेस कह रही है, “धक्का मत दो. कृपया मुझे मत मारो.”

Exclusive: कर्मा कॉलिंग फेम रवीना टंडन बोलीं- मैं बदला लेने में यकीन नहीं करती,जानें एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा

Akshay Kumar Birthday: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की टूट गई थी सगाई, ये एक्ट्रेस आ गई थी बीच में


पुलिस ने दी ये जानकारी
वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात बांद्रा पश्चिम में कार्टर रोड पर रिजवी कॉलेज के पास हुई. रवीना टंडन की कार ने एक फैमिली को टक्कर मार दी, जिसमें एक मां, उसकी बेटी और उसका भतीजी शामिल थी. जिसके बाद उनके बीच लड़ाई हो गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस का ड्राइवर ने बहार औकर उनसे बदतमीजी किया. इस मौके पर भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद एक्ट्रेस कार से बाहर निकलकर अपने ड्राइवर को बचाती दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >