Raveena Tandon की कार ने किसी को नहीं मारी टक्कर, एक्ट्रेस नहीं थी नशे में धुत, मुंबई पुलिस ने दिया अपडेट

रवीना टंडन से जुड़े एक झगड़े वाले वीडियो के वायरल होने का बाद मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी किया है. पुलिस ने बताया कि उनकी कार ने वास्तव में किसी को टक्कर नहीं मारी. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आखिर में क्या हुआ था.

रविवार को रवीना टंडन का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस भीड़ से घिरी दिखी थी. उनके ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और मारपीट करने का आरोप लगा था. साथ ही दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने एक बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों के साथ मारपीट की है. वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. अब इसपर मुंबई पुलिस ने अपडेट दिया है और बताया क्या हुआ था.


मुंबई पुलिस ने बताया क्या हुआ था
एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ महिलाएं रवीना टंडन को घेरे दिखाई दी थी और वो उन्हें धक्का दे रही थी. उन्होंने अभिनेत्री पर शराब के नशे में उन पर हमला करने का भी आरोप लगाया. चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के कुछ घंटों बाद, मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में बताया. न्यूज एजेंसी एएनआई को मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के घर के बाहर कल रात झड़प हो गई. यह घटना जो कथित तौर पर मामूली पार्किंग विवाद से हुई थी, बाद में शारीरिक हमले और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोपों से जुड़े विवाद में बदल गई.

Raveena Tandon पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का लगा आरोप, भीड़ ने एक्ट्रेस को घेरा, रवीना बोलीं- प्लीज मुझे मत मारो

Exclusive: कर्मा कॉलिंग फेम रवीना टंडन बोलीं- मैं बदला लेने में यकीन नहीं करती,जानें एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा

Akshay Kumar Birthday: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की टूट गई थी सगाई, ये एक्ट्रेस आ गई थी बीच में


पुलिस ने बताया- कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई
मुंबई पुलिस ने बताया कि, रवीना टंडन का ड्राइवर कार पार्क करने के लिए पीछे लेने लगा और एक फैमिली के 3 लोगों को लगा कि वो इससे टकरा जाएंगे. हालांकि दोनों पक्ष के बीच बहस हुआ और फिर वो चले गए. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ की. दूसरे पक्ष को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया. दोनों पक्षों ने कोई शिकायत देने से इनकार किया. इसके अलावा खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक्ट्रेस नशे में धुत नहीं थी. वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखेंगी. पिछली बार वो फिल्म पटना शुक्ला में नजर आई थी. इसके अलावा उन्होंने ओटीटी सीरीज अरयण्क को लेकर भी चर्चा में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >