Rashmika Mandanna: बचपन में खुद को कमरे में बंद कर घंटों रोती थी पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना,वजह जान होगी हैरानी

रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री में अपना जादू चलाने के बाद बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही है. रश्मिका के चेहरे पर हर समय मुस्कान दिखती है और फैंस ये जानना चाहते है कि वो ऐसा कैसे कर लेती है. बता दें कि हाल ही में वो फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आई थी.

Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है. हाल ही में फिल्म ‘मिशन मजनू’ में दिखी थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह जब छोटी थी तो कमरे में बंद होकर घंटों रोया करती थी.

रश्मिका मंदाना ने शेयर की बचपन की बात

रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री में अपना जादू चलाने के बाद बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही है. रश्मिका के चेहरे पर हर समय मुस्कान दिखती है और फैंस ये जानना चाहते है कि वो ऐसा कैसे कर लेती है. इसके जवाब में ईटाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्होंने बहुत कम उम्र में मुस्कान के साथ जीना सीख लिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हॉस्टल में रहती थी और बचपन में मैंने कई मुश्किलों का सामना किया है.

https://www.instagram.com/p/CmifvvAtiW1/?hl=en

इस वजह से घंटों रोती थी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने कहा, बचपन में मिस कम्यूनिकेशन की वजह से काफी मुश्किल में पड़ जाती थी और अपने उम्र के बच्चों से घुल-मिल नहीं पाती थी. सही कम्युनिकेशन ना होने की वजह से उन्हें हमेशा लोगों द्वारा गलत समझा जाता था. जिसके वजह से मैं अपने कमरे में घंटों रोती थी. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया और वो उनकी ताकत है. इस परेशानी को उनकी मां ने समझा और उसके साथ हमेशा रही.

Also Read: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने कर ली शादी? वेडिंग फोटो देख फैंस हुए बेताब, जानिए क्या है सच्चाई

मिशन मजनू में अंधी लड़की की भूमिका में दिखी रश्मिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ​नजर आई है. स्पाई थ्रिलर फिल्म में एक्ट्रेस एक अंधी लड़की की भूमिका निभा रही है. फिल्म 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म गुडबॉय में नजर आ चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >