विजय देवरकोंडा संग किसिंग सीन पर ट्रोल हुई थी रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ने इसपर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फिल्म कॉमरेड में साथ में काम किया था. इसमें दोनों के बीच किसिंग सीन थे. किसिंग सीन को लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था. एक्ट्रेस ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया.

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फैन फॉलोइंग हिन्दी बेल्ट में तेजी से बढ़ रही है. एक्ट्रेस की क्यूटनेस और ग्लैमरस अदा पर फैंस लट्टू हो जाते है. रश्मिका ने हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फोटो शेयर की थी. दोनों की मूवी गुडबाय (Goodbye) जल्द रिलीज होगी. इस बीच एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा को लेकर ऐसी बात कही, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ गई.

रश्मिका मंदाना ने कही ये बात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आती है. दोनों की डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर आती रहती है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में उस वक्त के बारे में बताया जब जब उन्हें विजय के साथ फिल्म में किसिंग सीन के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इस बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर की बात.

उस समय बहुत सारे…

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फिल्म कॉमरेड में साथ में काम किया था. इसमें दोनों के बीच किसिंग सीन थे. एक्ट्रेस ने इस बारे में बताते हुए कहा, उस समय बहुत सारे पेनफुल क्षण थे. कई दर्दनाक चीजें मैंने पढ़ी. मुझे ऐसे सपने आ रहे थे कि सभी ने मुझसे मुंह मोड़ लिया है और मैं उनसे मदद मांग रही हूं. ऐसे सपने लगातार आ रहे थे. मैं ऐसे सपनों से जब भी जागती तो घंटों रोने लगती या कभी-कभी रोते-रोते उठती.

Also Read: Rashmika Mandanna: नो मेकअप लुक में ऐसी दिखती हैं ‘श्रीवल्ली’, रश्मिका मंदाना का वीडियो हो रहा वायरल
गुडबाय में कौन-कौन है?

विकास बहल द्वारा निर्देशित गुडबाय में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ‘गुडबाय’ की कहानी स्वयं की खोज, परिवार के महत्व और भल्ला परिवार द्वारा खूबसूरती से दर्शाए गए हर परिस्थिति में जीवन को जीने के तरीके के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके अलावा वो रणबीर कपूर संग फिल्म एनिमल में काम कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >