Rashmika Mandanna Birthday: विजय देवरकोंडा को इस नाम से पुकारती हैं रश्मिका मंदाना, बर्थडे पर फैंस के लिए शेयर किया खास पोस्ट

Rashmika Mandanna Birthday: रश्मिका मंदाना आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर फैंस के लिए शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Rashmika Mandanna Birthday: साउथ की ब्यूटी क्वीन रश्मिका मंदाना आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है. अब वो सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जादू चला रही है. रश्मिका की एक्टिंग के अलावा फैंस उनकी खूबसूरती के भी कायल है और इसलिए उन्हें ‘नेशनल क्रश’ भी कहा जाता है. एक्ट्रेस ने अभिनय की दुनिया में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से कदम रखा था. फिल्मों के अलावा अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो कहा जाता है कि वो और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. लेकिन दोनों काफी अच्छे दोस्त है. क्या आपको बता है कि एक्ट्रेस विजय को कौन से निकनेम से पुकारती है.


रश्मिका मंदाना ने रिवील किया विजय देवरकोंडा का निकनेम
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी है. कुछ समय पहले खबरें आई थी कि दोनों फरवरी में सगाई करेंगे. हालांकि विजय ने इन खबरों को महज अफवाह बताया. हालांकि ये खबर झूठ निकली, लेकिन फैंस उनकी केमेस्ट्री काफी पसंद करते है और उन दोनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. एक बार एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पॉडकास्ट पर आईं थी. इस दौरान उनसे उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय को लेकर सवाल पूछा गया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो एक्टर को सीक्रेट निकनेम विजू से बुलाती है.


रश्मिका मंदाना ने जन्मदिन पर शेयर किया ये पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने फैंस के साथ अपनी तसवीर पोस्ट की है. वो अपना बर्थडे अबू धाबी के रिसॉर्ट में मना रही है. तसवीरों में वो व्हाइट आउटफिट में नजर आई और वो कॉफी पीते दिखी. पोस्ट पर यूजर्स उन्हें हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस को पहचान फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से मिली. फिल्म सुपरहिट हुई और उसके बाद उन्होंने कई शानदार मूवीज की. हाल ही में वो फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी.

Rashmika Mandanna ने स्लिट ड्रेस में हाई किया टेम्प्रेचर, तसवीरें देख फैंस ने किया यूं रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >