Rashmika Mandanna: एक फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, ‘सिकंदर’ में मिला तगड़ा पेमेंट

रश्मिका मंदाना आज 29 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस इन दिनों सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उनकी दो फिल्में इस साल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं. ‘सिकंदर’ और ‘छावा’ दोनों ही फिल्मों में रश्मिका ने अहम किरदार निभाया है, आइए आपको बताते हैं कि ‘सिकंदर’ के लिए उन्हें कितनी फीस मिली.

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके लिए साल 2025 बेहद खास है और एक्ट्रेस श्मिका की अबतक दो फिल्में छावा और सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां छावा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, तो दूसरी तरफ सिकंदर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेसेस में से रश्मिका ने सिकंदर के लिए कितनी फीस ली, आपको बताते हैं.

सिकंदर के लिए रश्मिका मंदाना को कितनी मिली फीस?

इंडियाटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिकंदर के लिए सलमान खान ने 120 करोड़ रुपये की फीस ली. जबकि फिल्म में उनके अपोजिट नजर आई रश्मिका मंदाना को 5 करोड़ रुपये मिले. पहली बार सलमान के साथ रश्मिका ने स्क्रीन शेयर किया. हालांकि फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है. एक्ट्रेस की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 66 करोड़ रुपये हैं और वह एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं.

ओमान में बर्थडे मनाएंगी रश्मिका मंदाना

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना अपना 29वां जन्मदिन ओमान में अपने दोस्तों के साथ मनाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेना चाहती थी और इस वजह से अपने दोस्तों के पास ओमान जा रही है. ताकि वह फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें.

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो लिस्ट में पुष्पा 3: द रैम्पेज, रेनबो, थामा, एनिमल पार्क, द ग्रर्लफ्रेंड जैसी मूवीज शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थामा एक हॉरर-कॉमेडी है. पुष्पा: द राइज और पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स पुष्पा 3 लेकर आ रहे हैं, जिसमें रश्मिका श्रीवल्ली के किरदार में दिखेंगी. जबकि एक्ट्रेस के पास कुबेर नाम की फिल्म भी है, जो एक्शन थ्रिलर है.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >