Rasha Thadani: रवीना की बेटी ने VIDEO शेयर करके दिखा दी बॉलीवुड के पीछे की सच्‍चाई, ऐसे ही फिल्म नहीं कर रहीं

Rasha Thadani: राशा थडानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म का शॉट देने के लिए तैयार होने के साथ-साथ अपने बोर्ड एग्जाम के लिए पढ़ाई करने में लगी हुई हैं.

Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ से करने वाली हैं, जिसमें वह अजय देवगन के बेटे अमन देवगन के साथ लीड रोल में है. इसी बीच फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन में तैयार होने के साथ-साथ पढ़ाई भी करते हुए दिखी हैं. इस वीडियो की शुरुआत में वह मेक-अप और हेयर स्टाइलिंग करवाते हुए एक किताब पढ़ते हुए नजर आई हैं. जब उनसे यह सवाल किया जाता है कि वह क्या कर रही हैं? तो इसपर राशा कहती हैं, ‘मैं पढ़ाई कर रही हूं. मेरे बोर्ड एग्जाम आने वाले हैं, जिसे शुरू होने में 10 दिन से कम समय रह गया है. और मेरा पहला पेपर जियोग्राफी (भूगोल) है. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है और फैंस उनके इस डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Khushi Kapoor: खूशी कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- निकला था लव करने पर पापा आ गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >