Ranveer Singh ने पिता बनने के 2 महीने बाद जाहिर की खुशी, कहा- काश मेरे पास शब्द होते…

Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेबी गर्ल का नाम दुआ पादुकोण रखा है. अब पिता बनने के 2 महीने बाद रणवीर ने अपनी खुशी जाहिर की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया. दोनों एक्टर्स ने अपनी बेटी का खूबसूरत नाम दुआ पादुकोण रखा है. अब दो महीने बाद एक्टर रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान अपने पिता बनने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने यह भी बताया है कि उनके लिए यह बिल्कुल एक जादू जैसा है. एक्टर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने अपनी बेटी के बारे में क्या कहा-

रणवीर सिंह का वीडियो-

रणवीर सिंह के पिता बनने की खुशी पर क्या है?

रणवीर सिंह ने अपनी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं लंबे वक्त से डैडी ड्यूटी कर रहा हूं, इसलिए मैं इस वक्त असीम खुशी का अनुभव कर रहा हूं. काश मेरे पास शब्द होते ये बयां करने के लिए कि मुझे कितनी खुशी है, लेकिन किसी भी भाषा में कोई शब्द नहीं है जो मेरी इस खुशी को व्यक्त कर सके.”

‘ये बिल्कुल एक जादू जैसा है’

रणवीर सिंह ने आगे कहा कि ‘जो दुख होता है ना, अगर वो आप किसी से शेयर करते हैं, तो खत्म हो जाता है और अगर आप खुश होते हैं कुछ खुशी मिलती है आपको, अगर आप वो शेयर करते हैं तो खुशी दोगुनी हो जाती है, यह बिल्कुल एक जादू जैसा है.’ मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी. हाल ही में दोनों ने अपनी छठी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की.

Also Read: Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में क्यों नहीं साथ दिखें दीपिका-रणवीर, डायरेक्टर बोले ‘गड़बड़ हो जाती…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >