Randeep-Lin Wedding: एक-दूसरे के हुए रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, देखें शादी की पहली फोटो, VIDEO
Copied link
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी कर ल��. शादी की पहली तसवीरें रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं. शादी की पहली तसवीरें रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी कर ली. शादी की पहली तसवीरें रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं. रणदीप और लिन ने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रस्मों से शादी की. शादी की फोटोज शेयर कर एक्टर ने लिखा, आज से हम एक हैं. रणदीप और लिन की शादी की तसवीरों पर सेलेब्स और यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं. बता दें कि एक्टर कुछ सालों से लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.