कौन बनेगा करोड़पति में रांची की मधुरिमा ने जीते 3.2 लाख, कहा- इस जीत के बाद पहला सपना पूरा…

कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में रांची की मधुरिमा हॉटसीट पर बैठी दिखाई दी. उन्होंने 3 लाख 20 हजार जीत लिए. बिग बी ने फिर पूछा कि वह शो में जीतने वाले पैसे का क्या करेंगी, मधुरिमा ने साझा किया, “मैंने जो राशि अभी जीती है वह अपना घर बनाने में खर्च की जाएगी.

रांची की हिनू निवासी मधुरिमा ने कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचकर रांची का मान बढ़ाया. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीत कर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं. नियमों के अनुसार खेलते हुए 13वां प्रश्न तक ही खेल पायीं. यहां से उन्होंने 3 लाख 20 हजार तक की रकम अपने हवाले की. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि 13वां प्रश्न खेलने के बाद अगले प्रश्न में रिस्क उठाया, लेकिन इसमें गलती कर बैठीं. लेकिन जीत मिलने पर वह अब काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि वह कौन बनेगा करोड़पति में बस खेलने गयी थीं, हारने या जीतने नहीं. उन्हें बस महानायक अमिताभ बच्चन को देखना था. उनको देखने का सपना पूरा हुआ. यह उनके लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >