VIRAL VIDEO: बेटी राहा को जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं रणबीर कपूर, यकीन न हो तो खुद देखें

Ranbir Kapoor VIRAL VIDEO: रणबीर कपूर और राहा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पापा बेटी इंडियन पैडल अकादमी में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं.

Ranbir Kapoor VIRAL VIDEO: रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. नन्ही परी को वह हमेशा गोद में लिए घुमाते और मस्ती करवाते नजर आते हैं. अब पापा बेटी की जोड़ी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको भी दोनों से प्यार हो जाएगा. दरअसल आलिया और रणबीर बेबी राहा को इंडियन पैडल एकेडमी लेकर गए. यहां आलिया रैकेट से खेलने में बिजी थी. वहीं रणबीर अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आए. वायरल वीडियो में राहा अपने पिता से बातचीत में मशगूल थीं. दो साल की मुंचकिन बॉल लेकर दौड़ रही थी, तभी वह लड़खड़ाकर गिर गई. राहा तुरंत उठी और अपने पापा को जाकर गले लगा लिया. रणबीर ने भी बड़े प्यार से राहा की चोट देखी और उसे प्यार किया. बाद में वह उसे गोद में लेकर आगे चले गए. एक क्यूट वीडियो को देखकर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह कितना क्यूट वीडियो है… पापा बेटी की जोड़ी कमाल की लग रही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रणबीर कितने प्यार हैं… बेटी में जान बसती है उनकी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कभी बॉलीवुड का फ्लर्ट किंग… आज एक कैरिंग फादर… वक्त कितनी जल्दी बदल जाता है.” द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2 में, आलिया ने खुलासा किया था कि राहा और रणबीर का रिश्ता सदियों से एक है. उनके बीच दोस्ती है. वह राहा के साथ अजीबो-गरीब गेम खेलते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Dhoom 4: स्टाइलिश नए लुक में धूम 4 की कमान संभालेंगे रणबीर कपूर, साउथ इंडस्ट्री से खलनायक चुनेंगे मेकर्स, लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >