सैफ अली खान से हॉस्पिटल में मिलने उनकी पत्नी के अलावा इब्राहिम अली खान, सारा अली खान पहुंचे चुके हैं. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर अस्पताल में पहुंचते दिखे.
सैफ अली खान पर हमले के बाद फिल्मी दुनिया के लोग काफी हैरान है. बॉलीवुड सेलेब्स इस घटना पर रिएक्शन दे रहे हैं. 16 जनवरी को उनके घर में एक चोर चोरी करने के मकसद से घुस आया. चोर और एक्टर के बीच हाथापाई हुई और इसमें एक्टर को चोर ने चाकू से मार दिया. अभी सैफ का इलाज लीलीवती अस्पताल में किया जा रहा है. उनसे मिलने अस्पताल में अभी तक करीना कपूर, इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, निर्माता सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी कुणाल कोहली, शाहरुख खान पहुंचे. इसके अलावा हॉस्पिटल में एक्टर रणबीर कपूर भी अपन�� जीजा से मिलने पहुंच गए हैं. फिल्मीज्ञान ने उनका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर की कार नजर आ रही है. हालांकि आलिया भट्ट उनके साथ नजर नहीं आई. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर, रणबीर की कजिन सिस्टर हैं. दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.