राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से की शादी, तसवीरों में देखिए कैसे लग रहे थे दूल्हा-दुल्हन

'बाहुबली' स्टार राणा दग्‍गुबाती (Rana Daggubati) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. राणा ने बीती रात अपने लेडी लव मिहिका बजाज से शादी कर ली. ये शादी हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में हुई. अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

‘बाहुबली’ स्टार राणा दग्‍गुबाती (Rana Daggubati) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. राणा ने बीती रात अपने लेडी लव मिहिका बजाज से शादी कर ली. ये शादी हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में हुई. अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज इन तसवीरों में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. मिहिका रेड और क्रीम कलर के डिजाइनर लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं, राणा ने भी क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है. दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे है. इन तसवीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है.

राणा और मिहिका की तसवीर करते हुए रामचरण ने कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार मेरे हल्क ने शादी कर ली. राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज को ढेर सारी शुभकामनाएं.’ राणा दग्गुबाती की शादी में रामचरण तेजा के अलावा वेंकेटेश, समान्था अन्निकेनी, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य जैसे सितारों ने शिरकत की थी.

राणा-मिहिका की शादी में कुछ सावधानियां भी रखी गई थी. शादी में शामिल होने वाली सभी मेहमानों और शादी से संबंधित गतिविधियां करवाने वालों का कोविड-19 टेस्ट भी हुआ. राणा और मिहिका की शादी तेलुगू और मारवाड़ी रीति-रिवाज के साथ हुई.

शादी के जोड़े में मिहिका बजाज किसी अप्सरा सी खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं राणा भी अपनी दुल्हनियां के साथ बेहद रॉयल लुक में नजर आए. वहीं, इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ 30 लोग हुए शामिल हुए थे.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >