Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं. स्क्रीनिंग में फिल्म के ट्रेलर को कुछ फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को दिखाया गया. अब ट्रेलर देखने के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, एटली और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने रिव्यू किया है.
Siddharth Anand Reviews Ramayana Trailer: सिद्धार्थ आनंद का रिव्यू
'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ट्रेलर देखने के बाद एक्स पर अपने रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा कि "इस ट्रेलर से जितनी उम्मीद रख सकते हैं, उससे बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे. यह बेहद भव्य और शानदार है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी भावनाएं बिल्कुल सही जगह पर हैं. मैंने इसे दो बार देखा ताकि हर फ्रेम को महसूस कर सकूं, लेकिन फिर भी और देखने का मन हुआ. अब दिवाली का इंतजार नहीं हो रहा." उनके मुताबिक, फिल्म सिर्फ अपने बड़े पैमाने और विजुअल्स से नहीं, बल्कि अपनी इमोशनल गहराई से भी दर्शकों को जोड़ती है.
Atlee Praises Yash And Ranbir Kapoor: एटली ने यश और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की
फिल्ममेकर एटली भी 'रामायण' के ट्रेलर से काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने लिखा, "रामायण का ट्रेलर देखकर मैं पूरी तरह प्रभावित हो गया. नमित मल्होत्रा सर का विजन और नितेश तिवारी सर का काम कमाल का है. यश बेहद खतरनाक और दमदार रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में शानदार लग रहे हैं और साई पल्लवी सीता के रूप में बेहद दिव्य और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. हर फ्रेम भव्य, नया और जादुई महसूस होता है. पूरी टीम को ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं. यह फिल्म सच में एक महाकाव्य जैसी लग रही है."
Taran Adarsh Calls It A Global Cinematic Spectacle: तरण आदर्श बोले- हर फ्रेम में दिखती है मेहनत
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने लिखा, "मैंने 'रामायण' का चार मिनट का ट्रेलर 'प्रथम संकल्प' 3D में देखा और इसे सिर्फ एक शब्द में बयान किया जा सकता है-शानदार. इसकी प्रस्तुति, विशाल पैमाना, विजुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक सांसें रोक देने वाले हैं. यह फिल्म पूरी तरह एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसी लगती है. रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिव्यता, शालीनता और ताकत का शानदार मेल दिखाते हैं, जबकि यश रावण के किरदार में बेहद प्रभावशाली हैं. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा क्योंकि कोई स्पॉइलर नहीं देना चाहता. आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने का इंतजार कीजिए."
Ramayana Trailer Release Date: इस दिन आएगा ट्रेलर
'रामायण' का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, आदिनाथ कोठारे भरत, नितीश शर्मा शत्रुघ्न, कुणाल कपूर भगवान इंद्र, शोभना कैकेसी, चेतन हंसराज सुमाली, अनुपम खेर जटायु, काजल अग्रवाल रानी मंदोदरी, फैसल मलिक कुंभकर्ण, मुकेश तिवारी अगस्त्य मुनि और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगे. पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है
