Ramayana Teaser: ‘रामायण’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, रणबीर-यश की टक्कर ने जीता फैंस का दिल

Ramayana Teaser Review: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक में प्रभु श्रीराम की दिव्यता दिख रही है. तो वहीं, रावण बने यश को भी खूब पसंद किया जा रहा है. ऐसे में जानें फैंस ने क्या कहा?

Ramayana Teaser Review: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक आज 3 जुलाई को रिलीज हो चुकी है. नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है. जैसे ही 11 बजे फिल्म की 7 मिनट की विजन शो रील सामने आई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. इस टीजर में राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश के बीच आमना-सामना होते दिख रहा है.

रामायण टीजर रिव्यू

टीजर में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम के किरदार में देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं. उन्होंने इस किरदार के लिए तीर-कमान चलाना सीखा है और उनकी बॉडी लैंग्वेज व संवाद अदायगी में शानदार तैयारी दिखाई दे रही है.

फैंस को फिल्म के एंटी हीरो रावण के किरदार में यश का लुक बेहद प्रभावशाली लगा. एक यूजर ने लिखा, “मैंने फिल्में हमेशा हीरो के लिए देखी हैं, लेकिन इस बार मैं रावण को देखने जा रहा हूं. हमारे बॉस की एक नजर ही काफी है.”

रामायण सिर्फ फिल्म नहीं, पीढ़ियों का अनुभव है

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म की पहली झलक देखने के बाद कहा, “जय श्री राम… यह सिर्फ आज की फिल्म नहीं, बल्कि आने वाली जनरेशन के लिए एक धरोहर है। यह बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है.” उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा को बधाई भी दी.

फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट

रामायण में रणबीर कपूर- भगवान श्रीराम, साई पल्लवी- माता सीता, यश- रावण, सनी देओल- हनुमान, रवि दुबे- लक्ष्मण, अरुण गोविल- राजा दशरथ, लारा दत्ता- कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. इसके पार्ट 1 की रिलीज दिवाली 2026 को तय की गई है. इसके बाद दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज हो सकता है.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो छोड़ने के 8 साल बाद दया भाभी की तस्वीरें वायरल, अब कर रही हैं ये काम, फैंस हुए इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >