रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक का टीजर तैयार, रिलीज से पहले U सर्टिफिकेट और रनटाइम रिवील

Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर ‘राम’ सीबीएफसी से मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल को रिलीज होगा. इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में नजर आएंगे और इसे हर कोई देख सकता है.

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के फैंस के लिए खुशखबरी है. फिल्म का नया टीजर ‘राम’ 2 अप्रैल को रिलीज होने से पहले ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन CBFC से ‘U’ सर्टिफिकेट मिल गया है. इसका मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं.

टीजर को मिली CBFC की मंजूरी

निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का टीजर ‘राम’ रिलीज से पहले ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी पा चुका है. इसे ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है, यानी हर उम्र के लोग इसे देख सकते हैं. इस टीजर की टाइम लाइन 2 मिनट 38 सेकंड है और सर्टिफिकेट 30 मार्च 2026 को जारी किया गया है.

फिल्म का पिछला वीडियो

अब तक मेकर्स ने केवल टाइटल वीडियो और ‘रामायण: द इंट्रोडक्शन’ का 3 मिनट 3 सेकंड का वीडियो जारी किया है. इसमें रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में दिखाया गया था. यह वीडियो शानदार VFX के साथ पेश किया गया था और फैंस ने इसे काफी पसंद किया.

टीजर में क्या दिख सकता है ?

आने वाला टीजर फिल्म के भव्य सेट, लुक और म्यूजिक की झलक पेश कर सकता है. इसका म्यूजिक हैंस जिमर और ए आर रहमान ने मिलकर तैयार किया है. फैंस इस टीजर से फिल्म की पूरी थीम, स्केल और विजुअल्स की झलक की उम्मीद कर रहे हैं.

फिल्म की कास्ट

फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर राम के किरदार में, यश रावण, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में. अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डे 12 पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ का हाल बेहाल, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >