Ramayana: रणबीर कपूर के अलावा ये स्टार्स होंगे रामायण में, सुभाष घई ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आ रही है. अब फिल्म के कास्ट को लेकर नयी जानकारी आई है.

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इस समय सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसके बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, भगवान राम और सीता के रोल में दिखेंगे. उन दोनों का नाम फिल्म के लिए तय माना जा रहा है. हालांकि अन्य नामों की पुष्टि नहीं हुई है. अब अनुभवी निर्देशक और निर्माता सुभाष घई ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है. साथ ही उन्होंने यश और सनी देओल के फिल्म में होने पर मुहर लगा दी है.


सुभाष घई ने रामायण को लेकर कही ये बात
सोशल मीडिया पर आए दिन रामायण के कास्ट को लेकर कई नाम सामने आते रहते हैं. कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि इसका हिस्सा सनी देओल और साउथ स्टार यष बनेंगे. ऐसा लगता है कि अब सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात को लेकर कंफर्म कर दिया. उन्होंने रामायण का पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने नमित मल्होत्रा को बड़े स्केल पर एक महाकाव्य प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए बधाई दिया. साथ ही उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, सनी देओल, यश और पूरी टीम को बेस्ट विशेज दी.


रामायण के सेट से लीक हुई तसवीरें
सुभाष घई के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यश ने दशानन के रूप में पुष्टि की, मेरे शब्दों को दुनिया बहुत लंबे समय तक यश के प्रदर्शन को याद रखेगी. एक यूजर ने लिखा, नमित, नितेश और रामायण की पूरी टीम को शुभकामनाएं. जय श्री राम. एक यूजर ने लिखा, इस ऐतिहासिक फिल्म का इंतजार है. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि रामायण के सेट से तसवीरें लीक हुई है. जिसमें अरुण गोविल, राजा दशरथ के रोल में, लारा दत्ता को कैकेयी के रोल में दिखी. जबकि शीबा चड्ढा मंथरा के रुप में नजर आई.

Prem Sagar Ramayan: रामानंद के बेटे प्रेम सागर बना रहे रामायण, अरुण गोविल नहीं रणबीर कपूर बनेंगे राम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >