Ramayana: सद्गुरु ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका पर दी प्रतिक्रिया, रावण बने यश को लेकर भी कह दी ये बात

Ramayana: सद्गुरु ने रणबीर कपूर की रामायण में भगवान राम की भूमिका पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही यश की भी तारीफ करते हुए कहा, “वो बेहद सुंदर और प्रतिभाशाली हैं.”

Sadhguru on Ramayana: नितेश तिवारी ने अपनी भव्य पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ के लिए जब रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में चुना, तो फैंस बेहद उत्साहित हुए. हालांकि, कई लोगों ने रणबीर के पिछले ऑनस्क्रीन किरदारों और उनके विवादों का हवाला देते हुए इस कास्टिंग पर सवाल भी उठाए.

हाल ही में रिलीज हुए ‘रामायण: भाग 1’ के टीजर में रणबीर कपूर का पहला लुक देखने के बाद कुछ दर्शकों की राय बदली, लेकिन अभी भी कई लोग उन्हें राम, साईं पल्लवी को सीता और यश को रावण के रूप में देखने को लेकर संशय में हैं. अब इस पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

सद्गुरु ने रामायण में रणबीर कपूर के राम वाले किरदार पर क्या कहा?

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सद्गुरु से बातचीत के दौरान बताया कि रणबीर की कास्टिंग पर मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाएं ठीक नहीं हैं. इस पर सद्गुरु ने कहा, “यह किसी अभिनेता के पिछले किरदारों पर निर्णय देना सही नहीं है. अगर रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे असली राम हैं. वे एक प्रोफेशनल अभिनेता हैं. कल को वह किसी और फिल्म में रावण का किरदार भी निभा सकते हैं.”

यश के लिए सद्गुरु ने क्या कहा?

जब आगे बातचीत का विषय यश की ओर मुड़ा, जो फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, तो सद्गुरु ने कहा, “यश एक बेहद सुंदर इंसान हैं.”

इस पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने सहमति जताते हुए कहा, “यश देश के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं. हम रावण के सभी पहलुओं, उनकी भक्ति, उनकी गहराई और उनके व्यक्तित्व को दिखाना चाहते हैं, जिसे सिर्फ यश जैसे अभिनेता ही निभा सकते हैं.”

बता दें कि रामायण: भाग 1 दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, उसके बाद रामायण: भाग 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Thamma में अपने किरदार ‘ताड़का’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिलचस्प प्रजाति की तरह है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >