Ramayana Re Release: 31 साल बाद थिएटर्स में दोबारा गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का जयकारा, इस दिन रिलीज होगी 1993 में बनी फिल्म

Ramayana Re Release: एनिमे फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा 31 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन कोइची सासाकी और राम मोहन ने मिलकर किया था.

Ramayana Re Release: भगवान राम पर आधारित साल 1993 की एनीमे फिल्म ‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ एक बार सिनेमाघरों में ‘जय श्री राम’ की जयकारे लगाने के लिए तैयार है. यह फिल्म 18 अक्टूबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में थिएटर्स में री-रिलीज होगी. इस फिल्म को मूल रूप से साल 1993 में भारत के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया था. अब यह फिल्म 31 साल बाद फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है.

फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा के री रिलीज की अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. इस एनिमे फिल्म की भव्यता को बढ़ाते हुए बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी सिनेमाई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर महान पटकथा लेखक श्रीवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में अपनी रचनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Also Read: Friday OTT Release: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, एक नहीं, दो नहीं, पूरी 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

Also Read: OTT Release: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस हफ्ते लगने जा रहा है कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, आ रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज

जापान और भारत के मेकर्स ने मिलाया हाथ

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा को जापान और भारत के मेकर्स ने साथ मिलकर तैयार किया है. यह फिल्म भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित एनीमे फिल्म है. फिल्म का निर्देशन कोइची सासाकी और राम मोहन ने मिलकर किया था. वहीं, इसका संगीत वनराज भाटिया ने दिया था.

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की कहानी

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के अवतार राम पर आधारित है, जो अपनी पत्नी सीता की रक्षा राक्षस राजा रावण से करने के लिए एक यात्रा पर निकलते हैं. गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह फिल्म दशहरा और दीपावली जैसे दो बड़े भारतीय त्योहारों के सीजन को और खास बनाने के लिए आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >