Ramayana फिल्म के लक्ष्मण ने सेट से शेयर की अनसीन फोटो, इन 2 शख्स संग दिया पोज, देखकर होंगे एक्साइटेड

Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी में सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. हाल ही में मोस्ट अवेटेड मूवी का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया. अब टीवी एक्टर ने बीटीएस फोटो शेयर किए.

Ramayana: टीवी और ओटीटी पर अपनी पहचान बनाने के बाद, रवि दुबे जल्द ही फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी परियोजना रामायण में नजर आएंगे. इस मूवी में वह लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं रणबीर कपूर राम और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. अब टीवी एक्टर ने सेट से बिहाइंड द सीन (बीटीएस) तस्वीर पोस्ट की.

रवि ने रामायण के सेट से शेयर की बीटीएस फोटोज

रवि की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर में, वह बीच में नितेश और दूसरी तरफ फिल्म में उनके बड़े भाई भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. तीनों फिल्म के गेट-अप में नहीं, बल्कि साधारण कपड़ों में नजर आ रहे थे. हालांकि, बैकग्राउंड में रामायण के सेट की कुछ झलकियां दिखाई दे रही थीं, जैसे कि तीनों नकली घास पर खड़े हैं.

रवि दुबे की फोटोज देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड

रवि दुबे की फोटोज देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “आपको लक्ष्मण के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपके अगले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं… रणबीर और नितेश को देखकर मजा आ गया.” एक तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आपको बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है.”

रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाने पर क्या बोले

इसी महीने की शुरुआत में कनेक्ट सिने से बात करते हुए, रवि दुबे ने अपनी भूमिका के बारे में बात की और कहा, “लक्ष्मण की भूमिका निभाना एक सम्मान और जिम्मेदारी है. अपने भाई राम के प्रति उनकी भक्ति और उनके मूल्य ऐसे गुण हैं, जिनकी मैं गहराई से प्रशंसा करता हूं. यह एक ऐसा किरदार है जो मेरे दिल के बहुत करीब है.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Flop Or Hit: अहान पांडे की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >