Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में साई पल्लवी संग काम करने पर ‘लक्ष्मण की पत्नी’ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो बहुत..

Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ में माता सीता की बहन और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस सुरभि दास की एंट्री हो चुकी है. उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी संग काम करने के अपने अनुभव को साझा भी किया.

Ramayana: रणबीर कपूर की मच अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित इस मेगा बजट फिल्म में एक-एक कर सभी मुख्य किरदारों से पर्दा उठता जा रहा है. अब फिल्म में ‘लक्ष्मण की पत्नी’ उर्मिला के किरदार का भी खुलासा हो गया है.

कौन निभाएगा उर्मिला का किरदार?

उर्मिला, जो माता सीता की बहन और लक्ष्मण की पत्नी होती हैं, उनका किरदार सुरभि दास निभा रही हैं. सुरभि टीवी दर्शकों के लिए जाना-पहचाना नाम हैं, खासकर उनके सीरियल नीमा डेंजोंगपा के लिए. असम की रहने वाली सुरभि अब पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की जानकारी कुछ वक्त पहले दी. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने सबसे ज्यादा वक्त साई पल्लवी के साथ बिताया है. साथ ही रणबीर कपूर के प्रोफेशनल अंदाज की भी उन्होंने तारीफ की है.

रणबीर-साई पल्लवी संग काम करने पर बोलीं सुरभि

एक्ट्रेस ने टेलिचक्कर के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘रणबीर कपूर बहुत ही मेहनती एक्टर हैं, उनके एक्टिंग को देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है. मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को लकी महसूस कर रही हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सेट पर रणबीर कपूर से बातचीत की. वह सबको रेस्पेक्ट देते हैं. शूटिंग के आखिरी दिन भी हमें नॉर्मल बातचीत की. वैसे रणबीर के मुकाबले मुझे साई पल्लवी के साथ काम करने का मौका मिला. वह बहुत प्यारी हैं. मैं बस अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं.”

बता दें कि यह फिल्म सुरभि का बॉलीवुड डेब्यू है, और इससे पहले वह 2022 में एक बंगाली फिल्म Dada Tumi Dusto Bor में नजर आ चुकी हैं. लेकिन ‘रामायण’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है.

रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट

फिल्म की बात करें तो ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 में रिलीज होगी और इसकी कुल लागत करीब 4000 करोड़ बताई जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Ramayana में भरत का किरदार निभाने पर आदिनाथ कोठारे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट सुनी तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >