Ramayana: मुकेश खन्ना ने राम की भूमिका में रणबीर कपूर और 1000 करोड़ के बजट पर जताया संदेह

Ramayana: नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण पार्ट 1 अक्सर ट्रेंड में बना रहता है. फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. इसमें रणबीर कपूर, सनी देओल, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे है. अब मुकेश खन्ना ने रणबीर की कास्टिंग पर बात की.

Ramayana: महाभारत में भीष्म पितामह की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका के लिए मशहूर मुकेश खन्ना ने हाल ही में नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण पर बात की है. उन्होंने रणबीर कपूर की कास्टिंग और फिल्म के भारी भरकम बजट पर बात की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर क्या बोले मुकेश खन्ना

गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, मुकेश खन्ना ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमिका निभाने में रणबीर कपूर की क्षमता पर संदेह जताते हुए कहा, “रणबीर एक अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन अपनी पिछली भूमिकाओं से उनमें एक एनिमल की छवि बनी हुई है. मुझे उनके राम की भूमिका निभाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर आप राम को एक योद्धा के रूप में चित्रित करेंगे, तो दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे. राम ने विनम्रतापूर्वक अपना 14 साल का वनवास स्वीकार किया, शबरी के बेर खाए और धनुष-बाण से युद्ध नहीं किया.”

रामायण 1000 करोड़ रुपये के बजट पर नहीं बन सकती

मुकेश खन्ना ने फिल्म के निर्माण पर भी बात की. उन्होंने कहा, “रामायण से बड़ा कोई विषय नहीं हो सकता, लेकिन मैंने देखा है कि ‘आदिपुरुष’ का निर्माण कितना खराब तरीके से किया गया था. अगर यही रवैया अपनाया गया, तो आज के हिंदू आपको माफ नहीं करेंगे. रामायण 1,000 करोड़ के बजट से नहीं बन सकती. इसके लिए सार की आवश्यकता होती है. ठीक उसी तरह जैसे ‘शक्तिमान’ सितारों से नहीं, बल्कि विषय-वस्तु से बनता है.” रणबीर कपूर के अलावा, फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

यह भी पढ़ें- Jaat TV Premiere Date: टीवी पर देखें सनी देओल की जाट, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों में लें मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >