Ramayana: जयदीप अहलावत ने इस वजह से रिजेक्ट की रामायण, बोले- विभीषण के साथ रावण का…

Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि जयदीप अहलावत को ये मूवी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया.

Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत इस समय इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी दमदार कमाई से जबरदस्त फैन-फॉलोइंग बनाई है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में वह सैफ अली खान की फिल्म ज्वैल थीफ में दिखाई दिए थे. इसके बाद ऐसी खबरें आई कि अभिनेता रामायण का भी हिस्सा थे, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं. अब एक्टर ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया.

जयदीप अहलावत ने क्यों रिजेक्ट की थी रामायण

जयदीप अहलावत ने द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रामायण ऑफर हुई थी या नहीं. एक्टर ने कहा, “रामायण मुझे ऑफर हुआ था, लेकिन टाइमिंग मैच नहीं हो रही थी.” अभिनेता ने आगे कहा, “उनको एक खास टाइमिंग चाहिए थी, क्योंकि विभीषण के साथ रावण का होना जरूरी है… तो दो एक्टर्स की डेट्स एक साथ मैच होना चाहिए था. मुझे यकीन है कि रावण की डेट्स मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगी.” केजीएफ स्टार यश के फिल्म में रावण की भूमिका निभाने की पुष्टि हो गई है.

रामायण फिल्म के बारे में

रामायण को लेकर काफी बज है. दर्शक मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भगवान राम और देवी सीता के रूप में रणबीर कपूर और साई पल्लवी दिखाई देंगे. फिल्म के सेट से कई तसवीर भी वायरल हो चुकी है. जिसमें उन्हें अपने गेटअप में देखा गया था. इस फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे दो भागों में रिलीज किया जाना है, पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >