रामायण की स्टारकास्ट से उठा पर्दा, रणबीर कपूर से अनुपम खेर तक कौन निभाएगा कौन-सा रोल, जानिए पूरी लिस्ट

रामायण: प्रथम संकल्प इवेंट में फिल्म के किरदारों से पर्दा उठ गया है. कॉमिक बुक के जरिए पूरी स्टारकास्ट और उनके रोल सामने आ गए हैं. जानें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और अन्य कलाकार कौन से किरदार निभा रहे हैं.

Ramayana Full Cast Revealed: 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित 'रामायण: प्रथम संकल्प' इवेंट में मेहमानों को एक कॉमिक बुक दी गई. इस कॉमिक बुक के जरिए फिल्म की दुनिया, कहानी और सभी मुख्य किरदारों से पर्दा उठाया गया. पहले जहां रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे के किरदार सामने आ चुके थे, वहीं अब पूरी स्टारकास्ट और उनके रोल भी कन्फर्म हो गए हैं. इससे पहले रणबीर, यश, साई और रवि के किरदार सामने आ चुके थे, लेकिन अब पूरी स्टारकास्ट और उनके कैरेक्टर की जानकारी भी सामने आ गई है.

रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम

कॉमिक बुक के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार और मर्यादा पुरुषोत्तम बताया गया है.

साई पल्लवी निभाएंगी माता सीता का किरदार

साई पल्लवी फिल्म में माता सीता के रोल में नजर आएंगी. कॉमिक बुक में बताया गया है कि सीता को धरती माता का स्वरूप माना जाता है. वह निडर, समर्पित और बेहद साहसी थी. उन्होंने सुख-सुविधाओं से भरा जीवन छोड़कर अपने पति भगवान राम के साथ वनवास जाना चुना.

यश बनेंगे रावण

यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं. कॉमिक बुक के अनुसार, रावण को भगवान ब्रह्मा से ऐसा वरदान मिला था कि देवता, दानव और दिव्य शक्तियां उसे नहीं मार सकती थीं. लेकिन उसने इंसानों और वानरों को कमजोर समझकर उन्हें इस वरदान में शामिल नहीं किया और यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई.

रवि दुबे होंगे लक्ष्मण

रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. कॉमिक बुक में बताया गया है कि लक्ष्मण दिव्य अस्त्रों के महान योद्धा थे. अदीनाथ कोठारे भगवान राम के भाई भरत की भूमिका निभाएंगे. वहीं नितीश शर्मा सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे हैं.

काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में

काजल अग्रवाल फिल्म में मंदोदरी, यानी रावण की पत्नी के रोल में नजर आएंगी. हालांकि पहले पार्ट में उनके ज्यादा सीन नहीं होंगे. वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं.

रावण की मां बनेंगी शोभना

दिग्गज एक्ट्रेस शोभना फिल्म में कैकसी की भूमिका निभा रही हैं, जो रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और शूर्पणखा की मां थीं. वह असुर राजा सुमाली की बेटी थीं और उन्होंने ऋषि विश्रवा से विवाह किया था.

अरुण गोविल बनेंगे राजा दशरथ

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अरुण गोविल अब इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे. इंदिरा कृष्णा कौशल्या, सोनल झा सुमित्रा, लारा दत्ता कैकेयी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नजर आएंगी.

फैसल मलिक से लेकर अनुपम खेर तक कई नाम जुड़े

'पंचायत' फेम फैसल मलिक फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे हैं. मुकेश तिवारी ऋषि अगस्त्य, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, कुणाल कपूर इंद्र, हरीश उथमान विभीषण, शिशिर शर्मा वशिष्ठ और अजिंक्य देव विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे. अनुपम खेर जटायु का किरदार निभा रहे हैं.


ये भी पढ़ें: 'रामायण' ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

ये भी पढ़ें: Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है

ये भी पढ़ें: 'शूटिंग के दौरान करती थी मेडिटेशन', साई पल्लवी ने बताया कैसे बनीं माता सीता, कहा- 'मैंने उनका किरदार नहीं चुना, उनका आशीर्वाद मिला'


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >