Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

1 / 1
Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
फुल स्क्रीन में देखें

Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म ने सबका ध्यना अपनी ओर खींचा हुआ है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे.

Ramayana: रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है. हाल ही में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान रामानंद सागर में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने रणबीर के राम बनने पर बात की.

बॉलीवुड स्पाई के साथ इंटरव्यू में अरुण गोविल से जब पूछा गया कि रणबीर द्वारा भगवान राम के चित्रण पर उनकी क्या राय है. इसपर उन्होंने कहा, ‘वह हो सकता है या नहीं हो सकता है ये तो समय बताएगा.

अरुण गोविल ने कहा, पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता किसी के बारे में लेकिन अगर मैं रणबीर की बात करूं तो वह बहुत अच्छे एक्टर हैं. वह अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं.

आगे उन्होंने कहा, जितना जानता हूं मैं उनको, बहुत संस्कारी बच्चे हैं वह. उनके अंदर संस्कार, संस्कृति है. मैंने देखा है कई बार उनको. मैं सुनिश्चित हूं कि वह अपना बेस्ट देंगे.’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में रणबीर के अलावा साई पल्लवी और यश भी है. साई इसमें माता सीता का रोल निभाएंगी और यश रावण का रोल प्ले करेंगे.

कहा जा रहा है कि सनी देओल भी इसका हिस्सा होंगे और वो भगवान हनुमान का किरदार प्ले करेंगे. सुनने में आ रहा है कि लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी. जबकि रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा बनेंगी. फिलहाल मेकर्स ने अभी तक किसी के रोल को लेकर खुलासा नहीं किया है.

रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म एनिमल में नजर आए थे. फिल्म ने दुनिया भर में 917 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था.

रणबीर कपूर रामायण के अलावा संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में दिखेंगे. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे. फिल्म की घोषणा हो चुकी है.

Ranbir Kapoor: भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्लाए रणबीर कपूर, बोले- बहरा नहीं हूं मैं… VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >