Ramayana से पहले इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी मां सीता बनी साई पल्लवी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Ramayana: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में माता सीता का रोल निभाएंगी, लेकिन यह उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म नहीं है. जानें साई किस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं और कब रिलीज होगी उनकी पहली हिंदी फिल्म.

Ramayana: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं. यह पहली बार होगा जब साई पल्लवी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी और दर्शकों को उन्हें पौराणिक अवतार में देखने का मौका मिलेगा.

हालांकि, यह साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म नहीं है. दरअसल, वह फिल्म ‘एक दिन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगी, जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आएंगी. ऐसे में आइए बताते हैं इसकी रिलीज डेट.

‘रामायण’ नहीं है साई पल्लवी की डेब्यू फिल्म

123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साई पल्लवी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं बल्कि आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे और यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे मंसूर खान को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘रामायण’ में निभाएंगी माता सीता का किरदार

‘रामायण’ में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर- भगवान राम, यश– रावण, सनी देओल– हनुमान और रवि दुबे– लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में आएगा.

क्यों खास है साई पल्लवी का यह रोल?

साई पल्लवी को उनकी नैचुरल एक्टिंग, सिंपल लुक और ग्रेसफुल स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाना जाता है. माता सीता जैसे पवित्र किरदार को निभाना न सिर्फ उनके फैंस के लिए खुशी की बात है, बल्कि यह उनकी करियर ग्रोथ का भी बड़ा पड़ाव साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: Border 2: सनी देओल की फिल्म से सामने आए अहान के लुक को देख भावुक हुए पापा सुनील शेट्टी, बोले- बिलकुल अपने पिता…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >