Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 4: थैंक गॉड का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम,राम सेतु ने कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत की फिल्म ‘थैंक गॉड’ से बेहतर रहा. फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. बता दें कि दिवाली के अगले दिन दोनों फिल्म रिलीज हुई थी.

Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु (Ram Setu) ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इसमें अक्षय के साथ जैकनील फर्नांडीज और नुसरत भरुचा है. इस मूवी ने अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) से ज्यादा की कमाई की है. इसने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. चौथे दिन का कलेक्शन चलिए आपको बताते है.

फिल्म राम सेतु का कलेक्शन

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म राम सेतु ने चौथे दिन 7 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 42.4 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म निर्माताओं की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि ‘राम सेतु’ ने तीन दिनों में 35.4 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म एक नास्तिक पुरातत्ववेत्ता से आस्तिक बने डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ (कुमार) पर केंद्रित है, जो भारतीय विरासत के स्तंभ को नष्ट करने वाली ताकतों के समक्ष राम सेतु के अस्तित्व को साबित करने के लिए कालक्रम को खंगालते हैं.

‘थैंक गॉड’ ने कमाए इतने करोड़

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत की फिल्म ‘थैंक गॉड’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर घटती ही जा रही है. निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म चौथे दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये ही कमा पाई. अबतक फिल्म ने कुल कमाई 21 करोड़ की है, जो मेकर्स की उम्मीद से कम है. मूवी दिवाली के अगले दिन ही रिलीज हुई थी. इसमें अजय चित्रगुप्त के रोल में नजर आए थे.

Also Read: Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 3: थैंक गॉड का हाल बेहाल, राम सेतु का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
‘थैंक गॉड’ का टोटल कलेक्शन

अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह अभिनीत फिल्म मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. ‘थैंक गॉड’ के निर्देशक वरिष्ठ फिल्मकार इंद्र कुमार हैं. वह ‘धमाल’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. प्रोडक्शन हाउस ‘टी सीरीज’ ने एक बयान में “थैंक गॉड” की भारत के बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े साझा किए. बयान के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है और अबतक 18.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >