राम नवमी पर सोनम-आर माधवन का खास अंदाज, सोशल मीडिया पर ऐसे फैंस को किया विश

Ram Navami 2026: राम नवमी 2026 के मौके पर सोनम कपूर और आर माधवन ने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. सोनम ने भगवान राम की तस्वीर शेयर की, वहीं माधवन ने ‘जय सिया राम’ लिखकर भक्ति भरा संदेश दिया. दोनों के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Ram Navami 2026: देशभर में आज राम नवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और घर-घर में पूजा-अर्चना का माहौल बना हुआ है. इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी भक्ति का रंग साफ नजर आ रहा है.

बॉलीवुड सितारे भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे. कई बड़े सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में फैंस को राम नवमी की बधाई दी है. किसी ने भगवान राम की तस्वीर शेयर की, तो किसी ने खास संदेश के जरिए लोगों तक अपनी भावनाएं पहुंचाईं.

सोनम कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस पावन अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान राम की सुंदर तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने छोटा लेकिन प्यारा संदेश लिखा – “हैप्पी रामनवमी.” सोनम का यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

आर माधवन ने कहा ‘जय सिया राम’

अभिनेता आर माधवन, जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने भी इस अवसर पर खास पोस्ट शेयर किया. माधवन ने इंस्टाग्राम पर राम दरबार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जय सिया राम.” उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पंजाब के सरकारी डॉक्टर डॉ. सनी अशोक का धुरंधर 2 में बॉलीवुड डेब्यू, मजाक में ऐसे मिल गया रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >