Ram Gopal Varma को तीन महीने की जेल, गैर जमानती वारंट भी जारी

Ram Gopal Varma: फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. 8 साल पुराने मामले में उन्हें 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. यही नहीं कोर्ट में हाजिर न होने की वजह से उनके खिलाफ नॉन वारेंट भी इश्यू किया गया.

Ram Gopal Varma: मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से तीन महीने की सजा सुनाए जाने के बाद फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. इतना ही नहीं, सुनवाई के दौरान उनके गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया है. करीब सात साल पुराने मामले में सुनवाई के दौरान 21 जनवरी को राम गोपाल वर्मा कोर्ट में मौजूद नहीं थे.

चेक बाउंस मामले में राम गोपाल वर्मा दोषी करार

कोर्ट ने फिल्म निर्माता को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत आरोपी माना. कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 3.72 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है. दरअसल 2018 में फिल्म निर्माता की कंपनी के खिलाफ मामला दायर किया गया था. राम गोपाल वर्मा हाल के वर्षों में वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं. यही नहीं कोविड-19 के दौरान उन्हें अपना ऑफिस तक बेचना पड़ा था.

वाईपी पुजारी ने क्या कहा

21 जनवरी को राम गोपाल वर्मा को सजा सुनाते हुए मजिस्ट्रेट वाईपी पुजारी ने कहा, “आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 428 के तहत सेट-ऑफ का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि आरोपी ने मुकदमे के दौरान हिरासत में कोई अवधि नहीं बिताई है.” 62 वर्षीय फिल्म निर्माता को मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है. पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सत्या, कंपनी और सरकार जैसी कई सफल फिल्में दी हैं.

यह भी पढ़ें- Game Changer: राम गोपाल वर्मा ने गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को बताया फ्रॉड, कहा- अगर राजामौली और सुकुमार…

यह भी पढ़ें- Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश सीएम पर किया आपत्तिजनक कमेंट, तो गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >