Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश सीएम पर किया आपत्तिजनक कमेंट, तो गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ने अपनी फिल्म ‘व्योहम’ के दौरान सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट किया था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आज आंध्र प्रदेश पुलिस राम गोपाल के घर पहुंची.

Ram Gopal Varma: सत्या और रंगीला जैसी फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है. निर्देशक ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट किए थे. जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं हुए. इसी वजह से सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम राम गोपाल वर्मा के हैदराबाद वाले घर पहुंची, लेकिन राम गोपाल पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे.

आंध्र प्रदेश पुलिस ने राम गोपाल के घर पर छापा मारा

राम गोपाल के घर पर जब ओंगोल पुलिस अधिकारी पहुंचे, तब उन्हें यहां राम गोपाल नहीं मिले. मालूम हो कि निर्देशक को पुलिस ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह एक बार भी नहीं गए. इसी वजह से आज पुलिस की टीम ने उनके घर पर छापा मारा, लेकिन जब राम गोपाल घर पर नहीं मिले तब उनके घर पर काफी ड्रामा हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोयंबटूर के लिए फरार हो गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘व्योहम’ के दौरान सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, सूचना और टेक्नोलॉजी मंत्री नारा लोकेश और अन्य के खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट किया था, जिसके बाद 11 नवंबर को स्थानीय तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता रामलिंगम ने आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की मांग की थी.

राम गोपाल के वकील ने पुलिस को लिखा पत्र

नेता रामलिंगम की शिकायत के बाद मड्डीपाडु पुलिस स्टेशन में राम गोपाल के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 336 (4) और 353 (2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने पहला नोटिस राम गोपाल वर्मा को 13 नवंबर को जारी कर उन्हें मड्डीपाडु पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. जिसके बाद 24 नवंबर को उनके वकील ने मड्डीपाडु पुलिस को एक पत्र लिखकर 2 सप्ताह के समय की मांग की, लेकिन इसके बावजूद भी जब वह पेश नहीं हुए तब उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची.

Also Read: Anurag Kashyap: 22 साल बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होगी अनुराग कश्यप की पहली विवादित फिल्म ‘पांच’, इस वजह से हुई थी बैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >