Peddi: ‘उप्पेना’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले बुच्ची बाबू सना अब अपनी दूसरी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मेन लीड में नजर आने वाले हैं. रिलीज से पहले निर्देशक लगातार प्रमोशनल इवेंट्स में फिल्म को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं. एक इवेंट में बुच्ची बाबू सना ने उन रूमर्स पर रिएक्ट किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ‘पेड्डी’ पहले जूनियर एनटीआर के लिए लिखी गई थी और बाद में राम चरण को कास्ट किया गया.
क्या जूनियर एनटीआर के लिए लिखी गई थी पेड्डी
निर्देशक ने जूनियर एनटीआर वाली खबरों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने साफ कहा कि ‘पेड्डी’ की कहानी शुरू से ही राम चरण को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी. उनके अनुसार, जिस एनटीआर प्रोजेक्ट की चर्चा पहले हुई थी, वह एक अलग कहानी थी और उसका ‘पेड्डी’ से कोई संबंध नहीं था.
राम चरण की मेहनत की निर्देशक ने की तारीफ
निर्देशक ने राम चरण की मेहनत की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि इस किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए अभिनेता ने कई महीनों तक रेसलिंग की ट्रेनिंग ली. फिल्म की कहानी हीरो के जीवन के तीन अलग-अलग फेज को दिखाती है और हर फेज के लिए अलग लुक और बॉडी लैंग्वेज तैयार की गई थी.
रामचरण ने चोटिल होने के बाद भी शूटिंग की
शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए बुच्ची बाबू ने बताया कि कई एक्शन और रेसलिंग सीक्वेंस फिल्माते समय राम चरण को चोटें भी लगीं. एक बार उनकी आंख में चोट लगने से सेट पर मौजूद टीम परेशान हो गए थे. हालांकि अभिनेता ने काम रोकने के बजाय शूटिंग जारी रखी और पूरे समर्पण के साथ अपने हिस्से का काम पूरा किया. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी हैं.. यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh Fees: धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस, वजह जान रह जाएंगे हैरान
