Peddi की ब्लॉकबस्टर सफलता पर इमोशनल हुए राम चरण, बोले- कामयाबी सिर्फ…

Ram Charan On Peddi Blockbuster Success: राम चरण की पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने 330 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब राम चरण ने इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर बात की.

Ram Charan On Peddi Blockbuster Success: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ इस साल की सबसे बड़ी तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है. फिल्म की शानदार सफलता का जश्न राम चरण मना रहे हैं. सक्सेस मीट के दौरान एक्टर ने अपनी फैमिली, बेटी और फैंस के लिए दिल छू लेने वाली बात कही.

Ram Charan On Peddi Blockbuster Success: पेड्डी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोले राम चरण

इवेंट में मौजूद दर्शकों का धन्यवाद करते हुए राम चरण ने कहा कि ‘पेड्डी’ को जिस तरह का प्यार मिला है, वह उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने माना कि फिल्म की कामयाबी सिर्फ कलाकारों या मेकर्स की नहीं, बल्कि उन दर्शकों की भी है, जिन्होंने इसे दिल से अपनाया.

Ram Charan Daughter Calls Him ‘Peddi Nanna’: रामचरण की बेटी प्यार से उन्हें कहती हैं ‘पेड्डी नन्ना’

इस दौरान सबसे प्यारा किस्सा उनकी बेटी क्लिन कारा से जुड़ा रहा. राम चरण ने मुस्कुराते हुए बताया कि फिल्म की पॉपुलैरिटी का असर उनके घर तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि अब उनकी बेटी उन्हें ‘पेड्डी नन्ना’ कहकर बुलाती है. अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने बेटी को ऐसा न कहने के लिए समझाया भी, लेकिन वह अब भी उन्हें इसी नाम से बुलाती है.

Ram Charan Praises Buchi Babu Sana: बुची बाबू सना की तारीफ करते हुए क्या बोले राम चरण

फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की तारीफ करते हुए राम चरण ने कहा कि इस कहानी ने उन्हें एक कलाकार के रूप में नई चुनौती दी. जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी थी, तभी उन्हें भरोसा हो गया था कि निर्देशक की सोच बेहद अलग है और वह फ्यूचर में देश के बड़े निर्देशकों में शामिल होंगे.

Ram Charan Emotional: इस वजह से राम चरण हुए इमोशनल

इवेंट के दौरान राम चरण अपने फैंस का जिक्र करते हुए इमोशनल भी हो गए. उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और भरोसा ही उन्हें कुछ नया करने का हौसला देता है. यही वजह है कि वह लगातार अलग तरह की कहानियों और किरदारों पर काम करने की कोशिश करते हैं. अभिनेता ने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी पूरी मेहनत से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘पेड्डी’ ने दुनियाभर में 330 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शानदार रिकॉर्ड बनाया है.

यह भी पढ़ें- एक रोमांटिक फोटो, इंटरनेट पर मची हलचल… विजय के साथ त्रिशा कृष्णन का स्पेशल मोमेंट वायरल

यह भी पढ़ें- राजू-श्याम-बाबूराव का रीयूनियन… इंटरनेट पर छाई हेरा फेरी गैंग, आपने देखा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >