Rakul-jackky Wedding: शादी के बंधन में बंधे रकुल और जैकी, शादी के बाद आई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO

Rakul-jackky Wedding: चार साल के लंबे समय के डेटिंग के बाद, अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पति-पत्नी बन गए है. दुल्हन बनी रकुल और दुल्हा बने जैकी काफी खूबसूरत नजर आए.


Rakul-jackky Wedding: चार साल के लंबे समय के डेटिंग के बाद, अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पति-पत्नी बन गए है. उन्होंने परिवार और दोस्तों के मौजूदगी में सभी रस्मों और रिवाजों के साथ शादी की. दुल्हन बनी रकुल और दुल्हा बने जैकी काफी खूबसूरत नजर आए. रकुल ने अपने खास दिन के लिए हैवी ज्वेलरी, मैचिंग चूड़ा और पिंक लहंगा पहना था. जैकी ने मैचिंग आइवरी और गुलाबी शेरवानी पहना था. रकुल और जैकी ने फोटोज पोस्ट कर लिखा, मेरा अभी और हमेशा के लिए. इन फोटोज पर सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी. मृणाल ठाकुर, सामंथा रुथ प्रभु, राशी खन्ना, काजल अग्रवाल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख, प्रज्ञा जयसवाल, वाणी कपूर ने उन्हें बधाई दी. रकुल और जैकी की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए, जिसमें अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना थे.

Also Read: Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: एक-दूजे के हुए रकुल-जैकी, शादी की पहली तसवीर आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >