आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का बड़ा बयान, बोलीं- 60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई 2026 को शादी करने वाले हैं. आमिर की तीसरी शादी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राखी गुलजार ने उनका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शादी में उम्र मायने नहीं रखती.

आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों 5 जुलाई 2026 को शादी करेंगे. आमिर पहले ही अपने रिश्ते और शादी की खबरों की पुष्टि कर चुके हैं. इसी बीच दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर की शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आमिर की तारीफ करते हुए क्या बोलीं राखी गुलजार?

वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान राखी गुलजार ने आमिर खान के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की. राखी ने कहा, “मैं फिल्म इंडस्ट्री की रोजमर्रा की खबरों से ज्यादा जुड़ी नहीं रहती और मैंने आमिर खान के साथ काम भी नहीं किया है. लेकिन मैं इतना जरूर जानती हूं कि वह बहुत ईमानदार इंसान हैं. मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि उन्होंने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा है. यह उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है.”

60 साल की उम्र में शादी पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, “60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और आज भी अपने रिश्ते में खुश हैं. उन्होंने 80 साल की उम्र के बाद पिता बनने का अनुभव भी किया. शादी में खुशी उम्र से नहीं, बल्कि आपसी समझ और रिश्ते से आती है. मैंने भी गुलजार से तब शादी की थी जब उनकी उम्र लगभग 40 साल थी.”

आमिर खान ने खुद की शादी की पुष्टि

कुछ समय पहले आमिर खान ने भी अपनी शादी की खबरों पर कहा था, “मैं इस समय अमेरिका में हूं. शादी की खबर बिल्कुल सही है. हमारी शादी 5 जुलाई को होने वाली है. अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का यह सही समय है.”

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘पेड्डी’, 3 दिन में 100 करोड़ पार हुई राम चरण-जाह्नवी की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >