इस बात पर राजपाल यादव-अक्षय कुमार की होती है लड़ाई, बोले- टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता

Why Rajpal Yadav Akshay Kumar Fight: अक्षय कुमार और राजपाल यादव की सुपरहिट जोड़ी जल्द ही वेलकम टू द जंगल में धमाल मचाने वाले हैं. अब राजपाल ने खिलाड़ी कुमार संग अपनी जोड़ी को टॉम एंड जेरी कहा. उन्होंने बताया कि दोनों किस बात पर झगड़ते हैं.

Why Rajpal Yadav Akshay Kumar Fight: क्षय कुमार और राजपाल यादव ने डेविड धवन की 2003 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगे’ में एक साथ काम किया था, तब उन्हें कई पॉपुलर फिल्मों में साथ देखा गया. दोनों हिट जोड़ी बन गए. अब राजपाल यादव ने खिलाड़ी कुमार संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया.

Rajpal Yadav-Akshay Kumar relationship Like Tom and Jerry: टॉम एंड जेरी जैसा है राजपाल यादव और अक्षय कुमार का रिश्ता

राजपाल यादव ने अक्षय कुमार के साथ अपनी बॉन्डिंग को याद करते हुए एएनआई से कहा, “सच मानिए, 2003 से लेकर आज तक, चाहे ‘गरम मसाला’ हो या ‘भागम भाग’, जब भी मेरी और अक्षय पाजी की जोड़ी बनी है, प्रियदर्शन सर हमेशा कहते थे कि ऐसा लगता है जैसे टॉम एंड जेरी एक साथ आ गए हों. धीरे-धीरे हमें भी ऐसा महसूस होने लगा कि हमारी जोड़ी बिल्कुल टॉम एंड जेरी जैसी है.”

Rajpal And Akshay have Fun Banter: राजपाल और अक्षय में है मजेदार नोकझोंक

उन्होंने आगे कहा, “हमारा यह रिश्ता पहले दिन से ही शुरू हो गया था. पहली मुलाकात से जो मजेदार नोकझोंक शुरू हुई, वह आज भी किसी न किसी रूप में जारी है. फर्क सिर्फ इतना है कि अब सोशल मीडिया पर बॉन्डिंग दिख जाती है.”

When do Akshay Kumar and Rajpal Yadav fight:कब होती है अक्षय कुमार और राजपाल यादव की लड़ाई

उन्होंने कहा, “हमारी जो भी लड़ाई होती है, वह सिर्फ क्रिएटिव लड़ाई होती है. जब हम किसी सीन की शूटिंग करते हैं, तब हम यह नहीं सोचते कि कौन बड़ा स्टार है और कौन छोटा. हम सिर्फ अपने किरदार और सीन पर ध्यान देते हैं.”

Welcome To The Jungle Star Cast: वेलकम टू द जंगल में ये स्टार्स मचाएंगे धमाल

राजपाल यादव और अक्षय कुमार जल्द ही अहमद खान की ओर निर्देशित, ‘वेलकम टू द जंगल‘ में नजर आएंगे. मल्टी स्टारर फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकारों की टोली है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- ’32 इडियट्स’ मिलकर बनाएंगे 2000 करोड़ की फ्लॉप फिल्म… अक्षय कुमार ने ‘Welcome to the Jungle’ को लेकर खोला बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में येदा अन्ना का किरदार निभाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सनकी मानते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >