5 करोड़ का कर्ज क्यों नहीं चुका पाए राजपाल यादव? एक्टर ने खुद बताया सच

Rajpal Yadav: 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये के कर्ज और जेल जाने के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. अभिनेता ने खुलासा किया कि मामला सिर्फ पैसों की कमी का नहीं था, बल्कि इससे जुड़ी जटिल परिस्थितियां और सिद्धांत भी अहम भूमिका में थे.

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि पुराना कानूनी विवाद है. 250 से ज्यादा फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले इस अभिनेता को लेकर लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि आखिर इतनी बड़ी फिल्मोग्राफी होने के बावजूद वह 5 करोड़ रुपये का कर्ज क्यों नहीं चुका पाए. इस मुद्दे ने तब और तूल पकड़ा जब चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा. अब हाल ही में शुभांकर मिश्रा दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने इन तमाम सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ किया कि यह मामला केवल पैसों की तंगी का नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा सिद्धांत और जटिल परिस्थितियां जुड़ी थीं, जिन्हें समझे बिना पूरी सच्चाई जानना मुश्किल है.

मामला सिर्फ पैसों का नहीं था

राजपाल यादव ने साफ किया कि यह पूरा विवाद केवल पैसों की कमी का नहीं था, बल्कि एक बड़े सिद्धांत से जुड़ा हुआ था. उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि मैंने पैसे नहीं चुकाए इसलिए जेल गया, लेकिन सच्चाई इससे अलग है. अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ का होता, तो यह बहुत पहले सुलझ जाता.” उनके मुताबिक, इस पूरे विवाद की वजह से उन्हें 17 से 22 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा.

इंडस्ट्री से मिला पूरा साथ

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा उनका साथ दिया है. उन्होंने कहा कि 25 साल के करियर में उन्हें लगातार काम मिलता रहा और 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करना इसी सपोर्ट का नतीजा है. राजपाल ने यह भी कहा कि ऐसा कोई निर्माता या निर्देशक नहीं है जिसने उन्हें दोबारा काम के लिए न बुलाया हो.

मदद करने के अपने उसूल

इंटरव्यू के दौरान Nawazuddin Siddiqui द्वारा उन्हें “दयालु” कहे जाने पर राजपाल ने कहा कि वह मदद करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन उसका दिखावा नहीं करते. उनके अनुसार, असली मदद वही होती है जिसके बारे में लोगों को पता न चले.

धोखाधड़ी के आरोपों पर दिया जवाब

फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर प्रोजेक्ट सफल नहीं होता और असफलता को धोखाधड़ी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे, लेकिन रिलीज में बाधाएं आ गईं.

न्याय व्यवस्था पर भरोसा

राजपाल यादव ने अपनी कानूनी लड़ाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरी सच्चाई समझें और केवल सतही बातों के आधार पर राय न बनाएं.

यह भी पढ़ें: 34वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी, 5वें मंगलवार कमाई में दिखा उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >