‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई? दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े आए सामने

Raja Shivaji Collection: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. ये अर्ली रिपोर्ट्स हैं, जबकि फाइनल कलेक्शन के आंकड़े रात तक जारी किए जाएंगे.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज रिलीज हो गई है. रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह खुद छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. मूवी में संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, ​​भाग्यश्री, फरदीन खान अहम किरदार निभा रहे हैं. सलमान खान का कैमियो भी चर्चा में है. पहले दिन मूवी कितने करोड़ की कमाई कर सकती है, यहां जानिए.

एडवांस बुकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी‘ ने एडवांस बुकिंग में करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो किसी भी मराठी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. सिर्फ मराठी वर्जन ने ही लगभग 3 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स हासिल कर ली थी. महाराष्ट्र में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

पहले दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म करीब ‘राजा शिवाजी’ करीब 2,793 शो में रिलीज हुई. अभी तक इसने 3.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 3.88 करोड़ हो गया है. ये नंबर्स 2 बजे के है. हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं और फाइनल कलेक्शन अभी आना बाकी है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म आने वाले दिनों में और तेज रफ्तार पकड़ सकती है.

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज से मिलेगा फायदा

फिल्म सिर्फ मराठी में ही नहीं, बल्कि हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की गई है. अगर इन वर्जन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म आसानी से डबल डिजिट ओपनिंग हासिल कर सकती है. महाराष्ट्र डे के मौके पर 1 मई को रिलीज होने का भी फिल्म को पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस दिन छुट्टी होने की वजह से थिएटर्स में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- X यूजर्स ने ‘राजा शिवाजी’ को बताया धमाकेदार, सलमान खान का कैमियो बना सरप्राइज फैक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >